भूमि पेडनेकर भारत का अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिनिधित्व करने वालीं पहली एक्ट्रेस बन गई हैं। यंग ग्लोबल लीडर्स समिट 2025 में हिस्सा लेने वाली वह पहली भारतीय अभिनेत्री बन गई हैं। स्विट्जरलैंड में आयोजित यह कार्यक्रम विश्व आर्थिक मंच के तत्वावधान में हुआ।

जिनेवा के इस मंच पर भूमि की मौजूदगी भारतीय फिल्म जगत के लिए गौरव की बात रही। भूमि ने सोशल मीडिया पर भी अपनी झलकियां साझा कीं, जिनमें उन्हें इस सम्मेलन का हिस्सा बनते देखा जा सकता है।
भूमि फिल्मों के पात्रों और कहानियों में पर्यावरण के प्रति सजगता और जिम्मेदारी दिखाने की बात करती हैं। उनका कहना है कि अगर सिनेमा में बदलाव लाया जाए तो उसका असर आम लोगों की सोच पर पड़ेगा। इसी सोच के चलते उन्होंने ‘क्लाइमेट वॉरियर’ पहल शुरू की थी, जो आज एक आंदोलन का रूप ले रही है।
भूमि मानती हैं कि जब तक लोकप्रिय संस्कृति में बदलाव नहीं आएगा, तब तक समाज पर स्थायी असर डालना मुश्किल है। नवीकरणीय ऊर्जा और पर्यावरण संरक्षण पर जोर देने वाली भूमि को लंबे समय से ‘क्लाइमेट वॉरियर’ कहा जाता है।
भूमि ने यहाँ सामाजिक और पर्यावरणीय मुद्दों पर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व किया। यंग ग्लोबल लीडर्स समिट 2025 में दुनिया के अलग-अलग क्षेत्रों से आए युवा लीडर्स ने वैश्विक चुनौतियों और बदलाव की दिशा में अपने विचार साझा किए। अभिनेत्री भूमि पेडनेकर को पहले भी सामाजिक मुद्दों पर अपनी राय रखते हुए देखा गया है।
फिल्मों में सशक्त किरदार निभाने के अलावा भूमि पेडनेकर ने हमेशा अपने काम से हटकर भी समाज के लिए योगदान दिया है। पर्यावरण के प्रति सदा उन्हें सचेत और सक्रिय पाया गया है। भूमि मानती हैं कि जब तक लोकप्रिय संस्कृति में बदलाव नहीं आएगा, तब तक समाज पर स्थायी असर डालना मुश्किल है। नवीकरणीय ऊर्जा और पर्यावरण संरक्षण पर जोर देने वाली भूमि को लंबे समय से ‘क्लाइमेट वॉरियर’ कहा जाता है। हाल ही में दिल्ली में हुए आई क्लाइमेट समिट 2025 में उन्होंने पॉप कल्चर और जलवायु परिवर्तन को जोड़ते हुए कहा था कि फिल्मों और कला के जरिए जागरूकता पैदा करना बेहद जरूरी है।
भूमि के वर्कफ्रंट की बात करें तो उनकी हालिया कुछ फिल्मों में ‘भीड़’ (2023), ‘अफवाह’, ‘भक्षक’ और ‘द लेडी किलर’ शामिल है। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने आयुष्मान खुराना के साथ फिल्म ‘दम लगाके हईशा’ से की थी। फिल्मों के चयन के मामले में भूमि ने अपना एक अलग टेस्ट बना रखा है।












