मंदिर को तोड़ने का विरोध कर रहे भीम आर्मी के चीफ चंद्रशेखर गिरफ़्तार

दिल्ली पुलिस ने तुगलकाबाद इलाके में रविदास मंदिर को तोड़ने का विरोध कर रहे भीम आर्मी के चीफ चंद्रशेखर सहित अस्सी लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

आपको बताते जाए कि इससे पहले सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर डीडीए द्वारा रविदास मंदिर तोड़े जाने के विरोध में दलित समुदाय के लोगों ने दिल्ली में जमकर विरोध प्रदर्शन और तोड़फाेड की।

खास खबर पर छपी खबर के अनुसार, प्रदर्शनकारी तुगलकाबाद के उस इलाके में घुसने का प्रयास करने लगे, जहां मंदिर तोड़ा गया था। उसके चारों ओर बनी दीवार को भी उन्होंने तोड़ने का प्रयास किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *