सिंगर मीका सिंह पर से लगा बैन हटा

पाकिस्तान में परफॉर्म करने के बाद मुश्किलों में फंसे सिंगर मीका सिंह ने मुंबई में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान मीका ने मीडिया के सामने परफॉर्मेंस को लेकर माफी मांगी, लेकिन बाद में वह पूछे जा रहे सवालों से इस कदर झुंझला गए कि उन्होंने बीच में ही पीसी छोड़ दी और वहां से उठकर चले गए।

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो प्रेस कॉन्फ्रेंस में फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज ने बताया कि मीका सिंह ने उनसे और पूरे देश से पाकिस्तान जाने के अपने फैसले को गलत बताया और लिखित रूप से माफी मांगी है।

इंडिया टीवी न्यूज़ डॉट कॉम के अनुसार, फेडरेशन ने मीका से बैन हटाए जाने की घोषणा भी की। इस दौरान यह भी साफ किया कि भारत में किसी भी पाकिस्तानी कलाकार का स्वागत नहीं है। वह भारत में मौजूद टैलेंट को आगे बढ़ाने पर जोर देंगे।

मीका ने पीसी के दौरान सफाई देते हुए कहा कि वह ननकाना साहब गुरुद्वारा में दर्शन के लिए गए थे। उनका ये कॉन्ट्रैक्ट बहुत पुराना था। उनके लिए शो करना जरूरी नहीं था, लेकिन ऐसा गलती से हो गया। उन्होंने यह भी कहा कि ऐसी गलती दोबारा नहीं होगी।

मीका सिंह से जब मीडिया ने सवाल पूछे तो वह झुंझलाते नज़र आएं। उन्होंने उल्टा मीडिया से ही सवाल पूछ लिया किया कि सिर्फ उन्हीं से ही सवाल क्यों किया जाता है। पाकिस्तानी कलाकारों के गाने अभी भी चलते हैं। आतिफ असलम के गाने अभी भी सुनाई देते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *