मेगास्टार चिरंजीवी को ब्रिटिश सरकार ने सिनेमा और समाज में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए ‘लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड’ से नवाज़ा।
लंदन में यूके की संसद में 19 मार्च 2025 को इस पुरस्कार से सम्मानित चिरंजीवी को मिलने वाला यह पुरस्कार भारतीय सिनेमा के लिए भी गर्व का पल है।
चिरंजीवी को ‘लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड’ से सम्मानित करने वाले संगठन का नाम ‘ब्राइड इंडिया’ है। इस प्रमुख संगठन ने पहली बार यह पुरस्कार अभिनेता अभिनेता चिरंजीवी को सिनेमा, सार्वजनिक सेवा और परोपकार में उनके योगदान के लिए दिया गया।
मेगास्टार चिरंजीवी इस ब्रिटिश सम्मान पाने वाले पहले भारतीय बन गए हैं। इस भारतीय अभिनेता को लंदन में यूके की संसद में इस पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
इस सम्मान समारोह में यूके लेबर पार्टी के सांसद नवेंदु मिश्रा के अलावा सांसद सोजन जोसेफ, बॉब ब्लैकमैन भी सम्मिलित हुए थे। चिरंजीवी को यूके में सम्मानित किये जाने के ख़ुशी भरे लम्हों की तस्वीरें और वीडियो उनके चाहने वाले सोशल मीडिया पर साझा कर रहे हैं।
गौरतलब है कि चिरंजीवी को बीते वर्ष साल 2024 में भारत के दूसरे सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार ‘पद्म विभूषण’ से नवाजा जा चुका है। इसके अलावा चिरंजीवी का नाम 537 गानों और 156 फिल्मों में 24,000 डांस स्टेप्स के साथ सबसे सफल अभिनेता डांसर के रूप में गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज है।
अक्किनेनी इंटरनेशनल फाउंडेशन द्वारा साल 2024 में चिरंजीवी को एएनआर शताब्दी वर्ष में एएनआर राष्ट्रीय पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा चुका है।
अपने करिया के पीक पर चिरंजीवी भारत के सबसे महंगे एक्टर रह चुके हैं। उनकी गिनती देश के उन एक्टर्स के साथ होती थी, जिनका नाम और फीस चर्चा में रहती थी। साल 1992 में आई फिल्म ‘घराना मोगुदु’ से वह भारत के सबसे महंगे एक्टर साबित हुए।
फीस के मामले में वह अमिताभ बच्चन को भी पीछे छोड़ चुके हैं। इंडस्ट्री में इस बात का दावा किया जाता है कि एक ऐसा समय था जब चिरंजीवी एक फिल्म की फीस 1.5 करोड़ रुपये लेते थे और उस वक़्त अमिताभ बच्चन की फीस एक करोड़ रुपये थी।
वर्क फ्रंट की बात करें तो चिरंजीवी की आने वाली फिल्म ‘विश्वंभरा’ की रिलीज डेट की जल्दी हो घोषणा होने की उम्मीद है। इसके अलावा वह ‘दशहरा’ और ‘द पैराडाइज’ के निर्देशक श्रीकांत ओडेला के साथ भी एक फिल्म में नजर आ सकते हैं।