चिराग पासवान छह कंपनियों के मालिक,कार एक भी नहीं

लोकसभा चुनाव के पहले चरण के लिए सोमवार को नामांकन का आखिरी दिन था। कई दिग्गज नेताओं ने आखिरी दिन नामांकन दाखिल किया।

बिहार में लोकसभा चुनाव के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने वाले कई नेताओं ने हलफनामे पर अपनी संपत्तियों का ब्यौरा दिया है। जीतन राम मांझी ने पांच साल में चार गायें और दो बंदूकें खरीदी है। संतोष कुशवाहा के पास सवा करोड़ की संपत्ति और वहीं सुशील सिंह के पास एक स्कार्पियो और 4.35 लाख रुपए हैं। भूदेव चौधरी पर तीन मामले दर्ज हैं, तीन कोर्ट में चल रहे। बसपा प्रत्याशी उपेन्द्र रविदास जमुई के सबसे धनी प्रत्याशी हैं।

 

ढाई अरब के मालिक पूर्णिया से कांग्रेस प्रत्याशी उदय सिंह उर्फ पप्पू सिंह की संपत्ति पांच वर्षों में पांच गुनी बढ़ी है तो पूर्व सीएम जीतन राम मांझी ने पांच साल में महज चार गाय और दो बंदूक खरीदे हैं। जमुई के सांसद चिराग पासवान के पास पटना में 90 लाख का एक बंगला है। इस बंगले की कीमत 2014 से अबतक नहीं बढ़ी है। छह कंपनियों के मालिक चिराग पासवान के पास कोई गाड़ी नहीं है। ये ब्यौरे सोमवार को पहले और दूसरे चरण के लिए नामांकन दाखिल करने वाले प्रत्याशियों द्वारा सौंपे गये हलफनामे में दर्ज हैं।

 

पूर्णिया के कांग्रेस प्रत्याशी उदय सिंह उर्फ पप्पू सिंह की 2012-13 में आमदनी 24 लाख 20 हजार 166 रुपये थी जो 2017-18 में बढ़कर 1 करोड़ 37 लाख 70 हजार 385 हो गयी। उनके पास 44 करोड़ 99 लाख 35 हजार 474 करोड़ की चल संपत्ति, जबकि 2 अरब 10 करोड़ 55 लाख 87 हजार की अचल संपत्ति है। उनके पास पूर्णिया के अलावा पटना और दिल्ली में घर है। उनकी पत्नी रुबी सिंह की सालाना आमदन करीब 86 लाख है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *