बीजेपी ने वरुण गांधी को इस जगह से दिया टिकट!

बीजेपी ने लोकसभा चुनाव 2019 के लिए अपने 29 उम्मीदवारों की एक और लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में उत्तर प्रदेश के अलावा पश्चिम बंगाल से पार्टी के उम्मीदवारों के नाम हैं।

इंडिया टीवी न्यूज़ डॉट कॉम के अनुसार लिस्ट में जयाप्रदा रामपुर से चुनाव लड़ेंगी जबकि पीलीभीत से पार्टी ने वरुण गांधी को उम्मीदवार बनाया है। रीता बहुगुणा जोशी इलाहाबाद से जबकि गाजीपुर से मनोज सिन्हा चुनाव लड़ेंगे।

रामशंकर कथेरिया को इटावा से और यूपी बीजेपी अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडेय को चंदौली से टिकट दिया गया है। मालूम हो कि अब तक बीजेपी ने 300 से ज्यादा सीटों के लिए अपने उम्मीदवारों का एलान कर चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *