चीनी महिला ने अपनी करोड़ों की संपत्ति पालतू जानवरों के नाम कर दी

चीन में एक करोड़पति महिला ने अपनी सारी संपत्ति अपने पालतू जानवरों के नाम करने का फैसला ले लिया है।

चीनी महिला ने अपनी करोड़ों की संपत्ति पालतू जानवरों के नाम कर दी

विदेशी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस अमीर चीनी महिला लुई ने अपने पालतू जानवरों के लिए 2.8 मिलियन डॉलर की संपत्ति छोड़ी है। भारतीय करेंसी में ये तक़रीबन 23 करोड़ से ज़्यादा की रक़म है।

महिला के तीन बच्चे हैं, लेकिन उसका दावा है कि उनके बच्चे उसकी देखभाल नहीं करते थे, जबकि उनके बुढ़ापे के दौरान कुत्ते और बिल्लियाँ उसके साथ रहे हैं।

कुछ वर्ष पहले महिला ने अपनी पहली वसीयत में अपनी संपत्ति अपने तीन बच्चों के बीच बांट दी थी। लेकिन जब बच्चों ने उन्हें नजरअंदाज करना शुरू कर दिया, तो महिला का हाल ही में इरादा बदल गया।

ऐसे में इस बुजुर्ग महिला ने अपनी 2.8 मिलियन डॉलर यानी 23 करोड़ रुपये से भी अधिक की संपत्ति अपनी पालतू बिल्लियों और कुत्तों के नाम करने का फैसला किया।

इस मामले में एक चीनी कानूनी विशेषज्ञ का कहना है कि महिला की इच्छा को उसकी संपत्ति पर लागू नहीं किया जा सकता है, क्योंकि ऐसा करने के लिए उसे पशुचिकित्सक की आवश्यकता होगी।

दरअसल चीनी कानून केतहत, यहाँ किसी के पालतू जानवर के नाम संपत्ति छोड़ना प्रतिबंधित है, इसलिए महिला ने एक वकील से संपर्क किया और एक रास्ता निकाला। उन्होंने अपनी संपत्ति के उत्तराधिकारी के रूप में एक पशु चिकित्सालय को चुना और इसे अपने पालतू जानवरों की देखभाल का जिम्मा सौंपा।

पशुचिकित्सक, पालतू जानवर की मृत्यु के बाद उसकी संतानों पर धन खर्च कर सकेंगे। महिला के इस व्यवहार की सोशल मीडिया पर सराहना हो रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *