आधुनिक भारत के निर्माता और देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की आज 137वीं जयंती है। एक ऐसी शख्सियत जो बच्चों के भी करीब थे और जिसने जीवन के नौ साल जेल में बिताए। वह स्वतंत्रता सेनानी जिन्हें राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर ने लोकदेव कहा।
पंडित नेहरू ने 15 अगस्त 1960 के स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लालकिले से संबोधन में देशवासियों से कहा था-
“हुए आजादी की लड़ाई हमेशा जारी रहती है। कभी उसका अंत नहीं होता। हमेशा उसके लिए परिश्रम करना पड़ता है, हमेशा उसके लिए कुर्बानी देनी पड़ती है, तब वह कायम रहती है। जब कोई मुल्क या कौम ढीली पड़ जाती है, कमजोर हो जाती है, असली बातें भूलकर छोटे झगड़ों में पड़ जाती है, उसी वक्त उसकी आजादी फिसलने लगती है। आजादी की सालगिरह कोई तमाशा नहीं एक बार फिर से इकरार करने का दिन है- फिर से प्रतिज्ञा करने का, फिर से जरा अपने दिल में देखने का कि हमने अपना कर्तव्य पूरा किया कि नहीं।”
वैसे तो नेहरू को जानने के बेशुमार नज़रिए हैं मगर आज हम उनकी लिखी किताब डिस्कवरी ऑफ़ इंडिया के हवाले से उन्हें सझने की कोशिश करते हैं। इसे उन्होंने वर्ष 1944 में अप्रैल से सितंबर के बीच लिखा था जब वह महाराष्ट्र के अहमदनगर किले में अपने कारावास का समय गुज़ार रहे थे।
सामानांतर सिनेमा के जनक और फिल्ममेकर श्याम बेनेगल अब हम हमारे बीच नहीं हैं। भारत ही नहीं दुनियाभर में सिनेमा के मार्गदर्शक के रूप में उन्हें हमेशा के लिए याद किया जाएगा। श्याम बेनेगल की बनाई हर रचना नायाब है मगर टीवी शो ‘भारत एक खोज’ उनकी अतुलनीय रचना है।
देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की किताब डिस्कवरी ऑफ इंडिया पर पर बने इस धारावाहिक ने रिलीज़ के समय भरपूर लोकप्रियता हासिल की। इसे दूरदर्शन के आर्काइव में अभी भी यू ट्यूब पर देखा जा सकता है। खास बात यह है कि कोविड के दिनों में एक बार फिर से इस सीरियल को चाहने वालों ने इसे देखा और सराहा है। आज भी इसके दर्शकों का अच्छा रश न सिर्फ इसे देख रहा है बल्कि पंडित नेहरू के ऊंचे क़द के कारणों को भी जान पा रहा है।
इस सीरियल में श्याम बेनेगल ने रामायण, महाभारत, चाणक्य, मुगल सल्तनत और आजादी की लड़ाई की कहानी को दिखाया है। श्याम बेनेगल के लिए यह सीरियल बनाना किसी कोई आसान काम नहीं था। इस सीरीयल को बनाने के लिए श्याम बेनेगल ने कई इतिहासकारों और हजारों किताबों की मदद ली थी।
एक रिपोर्ट के अनुसार, दरअसल, यह सीरियल भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की किताब डिस्कवरी ऑफ इंडिया से बनाया था। इस किताब में नेहरू ने भारत के 5000 साल के इतिहास के दर्शाया है, जिसे श्याम बेनेगल ने अपने टीवी सीरीयल ‘भारत एक खोज’ में दिखाया है।
भारत एक खोज साल 1988 में ऑन एयर हुआ था। भारत एक खोज 53 एपिसोड का एक शो था, जो जवाहरलाल नेहरू की बर्थ एनिवर्सी 14 नवंबर 1988 को पहली बार ऑन एयर किया गया था। इस सीरीज से श्याम बेनेगल ने रूढ़ीवादियों को पीछे छोड़ा था।
श्याम बेनेगल ने इस सीरीयल को बनाने का सोचा तो उन्होंने इसके लिए 10 हजार किताब 15 दिग्गज इतिहासकार को मदद के लिए साथ में रखा। श्याम बेनेगल नहीं चाहते थे कि सीरियल में इतिहास के एक भी तथ्य पर कोई उंगली उठाए। इसके लिए श्याम बेनेगल ने 40 एक्सपर्ट्स की प्री-प्रोडक्शन टीम को हायर किया था।
श्याम बेनेगल की यह देश ही नहीं दुनिया के हर लाल के लिए एक ऐसी विरासत है जिसकी बदौलत वह अपने इतिहास और उसके नायकों से परिचित होता है और भविष्य को बेहतर बनाने की ततबीर तलाश सकता है।