भाजपा की महिला नेता बच्चों की तस्करी मामले में गिरफ्तार

कोलकाता : पश्चिम बंगाल में जड़ें जमाने की कोशिश कर रही है भारतीय जनता पार्टी को एक बड़ी शर्मिंदगी का सामना करना पड़ रहा है। Child

Child

पश्चिम बंगाल की सीआईडी ने बाल तस्करी के आरोप में बीजेपी नेता जूही चौधरी को गिरफ़्तार किया है।

जूही चौधरी को भारत-नेपाल सीमा से सटे बतासिया इलाके से गिरफ्तार किया गया  है।

इससे पहले पुलिस ने इस कांड की मुख्य अभियुक्त और विमला शिशु गृह की संचालिका चंदना चक्रवर्ती को 18 फरवरी को गिरफ़्तार किया था।

चंदना चक्रवर्ती ने पुलिस को पूछताछ में बताया था कि पश्चिम बंगाल की बीजेपी नेता जूही चौधरी ने बाल तस्करी के एक मामले को सुलझाने के लिए बीजेपी के बड़े नेता कैलाश विजयवर्गीय और रुपा गांगुली से कुछ बात की थी।

सीआईडी ने इस मामले में अब तक चार लोगों को गिरफ़्तार किया है। इन लोगों पर नवजात शिशु और बच्चों का बॉर्डर पर तस्करी करने का आरोप है।

इनमें विमला शिशु गृह की मुख्य एडॉप्शन अधिकारी सोनाली मोंडल, अध्यक्ष चंदना चक्रबोर्ती और चंदना के भाई मानस भौमिक शामिल हैं।

इन तीनों पर 1-14 साल की आयु के 17 बच्चों को उच्चे दामो पर विदेशियोॆ को बेचने का आरोप है। इन लोगों ने अपने काम को सही साबित करने के लिए फर्जी तरीके से ये दिखाया कि इन बच्चों को उनके माता-पिता ने दूसरे लोगों को गोद दिये जाने के लिए अपने बच्चे सौंपे थे। और इस पूरी प्रक्रिया को सरकारी क़ानूनों के मुताबिक गया है।

हालांकि बीजेपी ने इन आरोपों को इनकार किया है। बीजेपी नेता कैलाश विजयवर्गीय ने कहा है कि कोलकाता पुलिस हमारे ख़िलाफ़ साज़िश रच रही है। और इन दिनों कोलकाता पुलिस पर तृणमूल कांग्रेस का कब्जा हो गया है।

कैलाश विजयवर्गीय के मुताबिक कोलकाता पुलिस ने पहले बीजेपी नेता जॉयप्रकाश मजूमदार और शिशिर बाजौरिया को निशाना बनाया और कोलकाता पुलिस मेरे ख़िलाफ़ साज़िश रच रही है।

www.naqeebnews.com

# Child

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *