ग्रेटर नोएडा की पहली रोबोटिक्स कंपनी एडवर्ब का मुख्यमंत्री योगी ने शुभारंभ किया

उत्‍तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को नोएडा में रोबोट निर्माता कंपनी एडवर्ब टेक्नोलोजी का औपचारिक शुभारंभ किया।

ग्रेटर नोएडा की पहली रोबोटिक्स कंपनी एडवर्ब का मुख्यमंत्री योगी ने शुभारंभ किया

नोएडा के सेक्टर इकोटेक 10 स्थित रोबोट निर्माता कंपनी एडवर्ब टेक्नोलोजी के शुभारंभ पर कंपनी परिसर में अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा के दोबारा सत्ता में आने के बाद इन्‍वेस्टर समिट का आयोजन किया गया। एडवर्ब कंपनी ने एग्रीमेंट के बाद यहाँ एक वर्ष में इतना बड़ा संस्थान खड़ा किया जिसमे 3000 युवाओं के लिए रोजगार का सृजन हुआ है।

मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि गौतमबुद्ध नगर एनसीआर में होने के बावजूद निवेशकों में यहां के प्रति धारणा नकारात्मक थी, लेकिन पिछले 6 वर्षों में यह धारणा बदली है।

अपने सम्बोधन में जमीन आवंटन से लेकर उत्पादन शुरू करने तक की प्रक्रिया को एक वर्ष में पूरा कराने पर मुख्यमंत्री ने औद्योगिक विकास विभाग और ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की सराहना की।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को नोएडा के दौरे पर रहे और इस बीच उन्होंने जिले में 1718.66 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक़ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का नोएडा शेड्यूल करीब 8 घंटे रका था। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी ने गौतमबुद्ध नगर जिले को 1718.66 करोड़ रुपये की 124 परियोजनाओ की सौगात दी।

मुख्यमंत्री के आगमन पर जिला प्रशासन द्वारा तैयारियां पूरी कर ली गई थीं। चौकस व्यवस्था के मद्देनज़र मुख्यमंत्री के आगमन से पहले सुरक्षा को लेकर 2000 पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *