लखनऊ में चालान की भरमार

लखनऊ ,22 फरवरी : उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में यातायात पुलिस ने नियमों की अनदेखी करने वाले 639 लोगों का आज ई-चालान किया।

पुलिस प्रवक्ता ने सोमवार शाम यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यातायात पुलिस ने विभिन्न चौराहो एवं तिराहो पर दो पहिया वाहन पर बिना हेलमेट,तीन सवारी, बिना नम्बर वाहन और ओवर स्पीड आदि के सम्बन्ध में चेकिंग की गई।

इस दौरान इन्फोर्समेण्ट टीमों द्वारा दो पहिया वाहन पर हेलमेट न/न लगाने वाले 205,तीन सवारी बैठाने पर 22 लोगों का,नो-पार्किंग में किए गए चालान 235 और गलत दिशा में चलने वाले 22 लोगों के अलावा चार पहिया वाहन पर सीट बेल्ट नहीं लगाने वाले 65 लोगों का चालान किया गया। इसके अलावा अन्य मामलो में 80 से अधिक लोगों के चालान किए गये ।

प्रवक्ता ने बताया कि इस दौरान पुलिस ने जुर्माने के तौर पर चार लाख 97 हजार 900 रुपये शमन शुल्क के रुप में वसूले गये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *