भारत ने चीन के तीन पत्रकारों को देश छोड़ने का आदेश दिया

नई दिल्ली। भारत ने चीन की सरकारी न्यूज़ एजेंसी शिन्हुआ के तीन पत्रकारों को देश छोड़ने का आदेश दिया है। भारत ने इन तीनों पत्रकारों के वीजा पीरियड की अवधि बढ़ाने से इनकार कर दिया है। दोनों देशों के बीच संबंध पहले से ही तनावपूर्ण हैं, ऐसे में माना जा रहा है कि इस फैसले के चलते तनाव और बढ़ सकता है।

india chinaजानकारी के मुताबिक, चीन के तीनों पत्रकारों को 31 जुलाई तक देश छोड़ने का आदेश दिया गया है। शिन्हुआ के पत्रकार वु कियांग और लू तांग क्रमशः नई दिल्ली और मुंबई ब्यूरो के हेड हैं, जबकि एक अन्य शे योंगांग मुंबई ब्यूरो में रिपोर्टर हैं। वीजा अवधि न बढ़ाने को लेकर इन पत्रकारों को फिलहाल कोई कारण नहीं बताया गया है।
मीडिया ने इस बारे में जब विदेश मंत्रालय के अधिकारियों से संपर्क किया गया तो उन्होंने फिलहाल कोई प्रतिक्रिया देने से इनकार कर दिया। गौरतलब है कि एनएसजी में भारत की सदस्यता पर चीन की आपत्ति के बाद से दोनों देशों में संबंध काफी तनावपूर्ण हैं।
हालांकि वीजा अवधि का न बढ़ाया जाना एक सामान्य प्रक्रिया है। विदेशी पत्रकार जब अपने लेखों और रिपोर्टिंग के तरीकों में सरकार की ऑफिशल पॉलिसी का उल्लंघन करने लगते हैं, तो आमतौर पर सरकार इस तरह का कदम उठाती है। दिसंबर में चीन ने भी एक फ्रेंच पत्रकार को सरकार की नीतियों पर मनगढ़ंत रिपोर्टिंग करने के आरोप में देश से बाहर कर दिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *