केंद्र सरकार ने डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर अश्लील सामग्री पर शिकंजा कसा है। इसके तहत कई लोकप्रिय नामों सहित 25 ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर प्रतिबन्ध लगा दिया गया है। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने ISPs को इन्हें तुरंत ब्लॉक करने का आदेश दिया है।

सरकार द्वारा उठाए गए इस कदम का मुख्य उद्देश्य अश्लील कंटेंट के प्रसार पर अंकुश लगाना है। ऐसे कंटेंट को भारतीय कानूनी और सांस्कृतिक मानकों का उल्लंघन करने वाला माना जाता है।
इन वेबसाइट्स को IT Act की धारा 67 और 67A, भारतीय न्याय संहिता , 2023 की धारा 294, और महिला अश्लील चित्रण निषेध अधिनियम, 1986 की धारा 4 के उल्लंघन का दोषी पाया गया है।
सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के फैसले का उद्धव ठाकरे की अगुवाई वाली शिवसेना की सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने स्वागत किया है। इस फैसले की तारीफ करते हुए उन्होंने इसे बहुत अच्छी खबर बताया है। उल्लू और ऑल्ट बालाजी के कंटेंट के बारे में बात करते हुए उनका कहना था कि संचार एवं आईटी की स्थायी समिति में उन्होंने इस मुद्दे को उठाया था। इस पाबन्दी पर ख़ुशी ज़ाहिर करते हुए उन्होंने कहा कि मंत्रालय ने इस पर ध्यान दिया, जो ज़रूरी था।
सूचना और प्रसारण मंत्रालय (एमआईबी) की तरफ से इस संबंध में एक अधिसूचना जारी की गई है। इसमें कहा गया है कि ULLU, ALTT, Desiflix और Big Shots जैसे लोकप्रिय नामों सहित 25 OTT प्लेटफॉर्म्स पर पाबन्दी लगा दी गई है।
सरकार द्वारा जिन ऐप्स और वेबसाइट पर गैरकानूनी, आपत्तिजनक और अश्लील सामग्री होने की बात कही है, उनमें ये 25 नाम शामिल हैं।
ALTT
ULLU
Big Shots App
Desiflix
Boomex
Navarasa Lite
Gulab App
Kangan App
Bull App
Jalva App
Wow Entertainment
Look Entertainment
Hitprime
Feneo
ShowX
Sol Talkies
Adda TV
HotX VIP
Hulchul App
MoodX
NeonX VIP
Fugi
Mojflix
Triflicks
Gulab App
Kangan App







