सीबीडीटी ने कॉर्पोरेट्स के लिए टैक्स रिटर्न दाखिल करने की समयसीमा बढ़ाई

सरकार ने कॉर्पोरेट्स के लिए आयकर रिटर्न दाखिल करने की समय सीमा 15 दिन बढ़ा दी है। अब नई समय सीमा के मुताबिक़, वर्ष 2024-25 के लिए आयकर रिटर्न दाखिल करने की तिथि 15 दिन बढ़ाकर 15 नवंबर कर दी गई है।

सीबीडीटी ने कॉर्पोरेट्स के लिए टैक्स रिटर्न दाखिल करने की समयसीमा बढ़ाई

इससे पहले भी सीबीडीटी यानी केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड द्वारा ऑडिट रिपोर्ट दाखिल करने की अंतिम समयसीमा सात दिन तक बढ़ाकर सात अक्टूबर की जा चुकी है।


वित्त वर्ष 2023-24 के लिए कर रिटर्न दाखिल करने जिसका मूल्यांकन वर्ष 2024-25 है, के लिए नई समयसीमा अब 15 नंवबर है।


सीबीडीटी ने एक परिपत्र जारी कर इसकी सूचना दी है। शनिवार को यह जानकारी सामने आई। केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड ने एक परिपत्र में कहा कि पिछली 31 अक्तूबर की समयसीमा बढ़ायी जाएगी।

सीबीडीटी ने कॉर्पोरेट्स के लिए टैक्स रिटर्न दाखिल करने की समयसीमा बढ़ाई

नांगिया एंडरसन एलएलपी टैक्स पार्टनर के संदीप झुनझुनवाला के मुताबिक़ टैक्स रिटर्न दाखिल करने की यह विस्तारित अवधि कर ऑडिट रिपोर्ट पर लागू नहीं होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *