पैगंबर मोहम्मद पर आपत्तिजनक पोस्ट के मामले में केस दर्ज

मंगलुरु, 6 नवंबर : फेसबुक पर पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ कथित तौर पर आपत्तिजनक पोस्ट के मामले में एक व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। इस मामले में आरोपी जगदीश कैवथडका पर अपने पोस्ट में पैगंबर मोहम्मदर के खिलाफ अपमानजनक शब्द का इस्तेमाल करने का आरोप है।

पैगंबर मोहम्मद पर आपत्तिजनक पोस्ट के मामले में केस दर्ज

पुलिस सूत्रों के मुताबिक़ एसडीपीआई के स्थानीय नेता नौफल की शिकायत के आधार पर दक्षिण कन्नड़ जिले के बेल्लारे पुलिस थाना में मामला दर्ज किया गया। एसडीपीआई और सुन्नी स्टूडेंट्स फेडरेशन (एसएसएफ) ने जिला पुलिस से इस आपत्तिजनक शब्द के प्रयोग पर करोड़ों लोगों की भावनाएं आहत करने के मामले में कार्रवाई करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि समाज में शांति भंग करने की कोशिश करने वाले शरारती तत्वों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *