कनाडा में एक किराएदार ने पैसे बचाने के लिए अपने अपार्टमेंट में हीटिंग बंद कर दी, जिसके बाद अपार्टमेंट सच में बर्फ का महल बन गया। इस गलती के लिए किराएदार को निकाल दिया गया।

अंतर्राष्ट्रीय मीडिया रिपोर्ट की खबर बताती है कि क्यूबेक में एक बिल्डिंग के मालिक ने हाल ही में अपनी एक यूनिट को मोटी बर्फ से ढका हुआ पाया, इसका कारण यह था कि बहुत ज़्यादा ठंड के कारण पानी की लाइनें फट गईं।
दरअसल इस हादसे के पीछे की कहानी भी काफी दिलचस्प है। हुआ कुछ इस तरह से जब कनाडा में एनर्जी के भारी खर्च से बचने की कोशिश में किरायेदार ने बिजली की सप्लाई ही बंद कर दी। क्यूंकि यहाँ एनर्जी खर्च बहुत ज़्यादा है और हर कोई पैसे बचाने की कोशिश करता है, लेकिन क्यूबेक के ट्रॉइस-रिविएरेस शहर में अपार्टमेंट के मालिक ने यह सबक सीखा कि कड़ाके की सर्दी में छुट्टी पर जाते समय हीटिंग बंद करना कोई असरदार तरीका नहीं है।
कनाडा में एक किराएदार ने कड़ाके की ठंड के दौरान बाहर रहने पर हीटिंग का खर्च बचाने के लिए हीटर बंद कर दिया, जिससे पाइप फट गए, बाढ़ आ गई और अपार्टमेंट सचमुच एक “बर्फ का महल” बन गया। इससे भरी नुकसान हुआ और बड़े पैमाने पर मरम्मत की ज़रूरत पड़ी।
जब उस अपार्टमेंट के मालिक जैक्स नॉल्ट, अपने अपार्टमेंट में पहुँचे तो उन्हें ऐसा लगा जैसे वे किसी बर्फ के महल में आ गए हों। दीवारें, छत, फर्नीचर और सभी अप्लायंसेज एक फुट बर्फ से ढके हुए थे।
उन्होंने कहा कि यह सब एक किराएदार की किफ़ायत का नतीजा था। हीटिंग बिल पर पैसे बचाने के लिए, किराएदार ने छुट्टी पर जाने से पहले अपार्टमेंट में हीटिंग बंद कर दी, जिससे बहुत ज़्यादा ठंड की वजह से पानी की लाइनें फट गईं, जिससे सब कुछ बर्फ से ढक गया और हज़ारों डॉलर का नुकसान हुआ।
उन्होंने कहा कि छत और दीवारों समेत हर जगह पानी था। अब सब कुछ हटाकर, सुखाकर इंश्योरेंस अमाउंट के हिसाब से फिर से बनाया जाएगा, जबकि इस गलती के लिए किराएदार को निकाल दिया गया।
