एक लाख की डाउनपेमेंट के साथ हुंडई आई20 को खरीदना हुआ आसान

हाल ही में घटने वाली जीएसटी की दर के कारण गाड़ियों की कीमत में भी कमी आई है। ऐसे में यदि कोई बेहतर फीचर्स और बढ़िया परफॉर्मेंस वाली एक प्रीमियम हैचबैक कार खरीदना चाहे तो हुंडई आई20 (Hyundai i20) एक शानदार विकल्प है।

एक लाख की डाउनपेमेंट के साथ हुंडई आई20 को खरीदना हुआ आसान

इस खरीदारी के सन्दर्भ में सबसे अच्छी बात यह है कि फाइनैंस सुविधा के तहत इस गाड़ी को मात्र एक लाख रुपये डाउन पेमेंट के साथ खरीद सकते हैं और बाकी राशि का बैंक से लोन करा सकते हैं। इस व्यवस्था से मासिक किस्त बन जाएगी और उपभोक्ता को पूरा पैसा एक बार में नहीं देना होगा।

ऐसे में यदि कोई ग्राहक कुछ हजार रुपये महीने की किस्त देने की हैसियत रखता है तो इस कार की फाइनैंस डिटेल की जानकारी ले सकता हैं। फाइनैंस डिटेल जानने से पहले कार की कीमत की बात करें तो हुंडई कंपनी इस प्रीमियम हैचबैक कार को ऑटोमैटिक और मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ कई वेरिएंट्स में पेश करती है, जिनकी दिल्ली में एक्स-शोरूम कीमत 6.87 लाख रुपये से शुरू होकर 10.43 लाख रुपये तक जाती है।

अगर इसके बेस वेरिएंट मैग्ना एग्जिक्यूटिव की फाइनैंस डिटेल के बारे में बात करें तो यह वेरिएंट पेट्रोल इंजन के साथ मैनुअल ट्रांसमिशन में आता है। इस बेस वेरिएंट का एक्स-शोरूम प्राइस 6,86,865 रुपये है। इसमें 62,161 रुपये रोड टैक्स यानी आरटीओ, 41,906 रुपये इंश्योरैंस और 800 रुपये अन्य खर्च शामिल हैं।

सभी खर्चों के साथ गाड़ी की ऑन-रोड कीमत 7,91,732 रुपये बनती है। दिलचस्पी रखने वाले ग्राहक लाख रुपये डाउन पेमेंट के साथ इसे खरीद सकते हैं। ऐसे में शेष 6,91,732 रुपये का बैंक से लोन कराना होगा। लोन की मासिक किस्त अवधि और ब्याज दर पर निर्भर करेगा।

यदि बैंक से 6,91,732 रुपये का लोन सात साल के लिए लिया जाता है और ब्याज दर 10 प्रतिशत है, तो हर महीने 11,484 रुपये की किस्त बनेगी। यह किस्त सात साल तक चलेगी। इस प्रकार 2,72,888 रुपये बैंक को ब्याज के तौर पर देंगे। इस अदायगी के साथ गाड़ी की कुल कीमत 10,64,620 रुपये हो जाएगी।

यदि कोई ग्राहक लोन जल्दी चुकाना चाहते हैं तो कम ब्याज देना होगा। इसका प्रभाव मासिक किस्त पर पड़ेगा। ऐसे में ग्राहक लोन चुकाने की अवधि को कम या ज्यादा करते हुए अपनी सुविधा और आर्थिक व्यवस्था से अदायगी का विकल्प चुन सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *