ईरान में आग लगने से 15 मंज़िला ईमारत गिरी, 30 की मौत

तेहरान : तेहरान के व्यस्त इलाके में गुरुवार (19 जनवरी) को ईरान की सबसे पुरानी एक 15 मंजिला प्लास्को इमारत में आग लगने के बाद इस इमारत के ढहने से उसमें 30 दमकल कर्मी मारे गए। सरकारी प्रेस टीवी ने यह जानकारी दी है।  Building

Building

सरकारी टेलीविजन ने बताया कि इमारत में आग लगने के बाद करीब 200 दमकल कर्मियों को आग बुझाने के लिए बुलाया गया था और इमारत के गिरने से पूर्व 38 दमकल कर्मी पहले ही आग बुझाते हुए झुलस चुके थे। आग तड़के लगी लेकिन आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।

1960 के दशक की शुरुआत में बनी इस इमारत में एक शापिंग सेंटर और कपड़ों की दुकानें थीं और गुरुवार तड़के इसमें आग लगने के बाद इमारत को खाली करा लिया गया था।

लेकिन सरकारी टेलीविजन ने बताया कि इमारत के ढहने के समय दर्जनों दमकलकर्मी इसके भीतर थे।

घटनास्थल की तस्वीरों में दिखाया गया है कि किस प्रकार इसके ऊपरी तल से आग की लपटे निकल रही थीं और अचानक यह भरभरा कर गिर गयी।

दमकल विभाग के प्रवक्ता जलाल मालेकियास ने बताया कि हमने इमारत के प्रबंधकों को बार बार चेतावनी दी थी कि इमारत सुरक्षित नहीं है। इसमें अग्निशमन उपकरण भी नहीं थे ।

इमारत में कुछ लोगों के भी दबने की आशंका है। प्लास्को इमारत तेहरान की पहली बहुमंजिला इमारत थी और 1962 में जब यह बनकर तैयार हुई थी तो यह शहर की सबसे ऊंची इमारत थी। इसे ईरानी यहूदी कारोबारी हबीब एलगानियन ने बनाया था और इसका नाम उनकी प्लास्टिक बनाने वाली कंपनी के नाम पर रखा गया था।

www.naqeebnews.com

# Building

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *