ब्रिटेन ने यात्रा के लिए 24 देशों को बताया ‘अत्यधिक खतरनाक’

लंदन: ब्रिटेन ने 24 देशों को यात्रा के लिए बेहद खतरनाक घोषित किया है और अपने नागरिकों को इन देशों की यात्रा न करने की हिदायत दी है।

ब्रिटेन ने यात्रा के लिए 24 देशों को बताया 'अत्यधिक खतरनाक'

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यूनाइटेड किंगडम ने यात्रा के लिए सबसे खतरनाक देशों की सूची में रूस, यूक्रेन, ईरान, सूडान, लेबनान, इज़राइल, बेलारूस और फिलिस्तीन को भी शामिल किया है। इस प्रकार ऐसे देशों की संख्या अब 24 हो गई है।

सूची में पहले से ही पाकिस्तान, सऊदी अरब, अफगानिस्तान, बुर्किना फासो, मध्य अफ्रीकी गणराज्य, चाड, हैती, इराक, लेबनान, लीबिया, माली, नाइजर, उत्तर कोरिया, सोमालिया, सोमालिलैंड, दक्षिण सूडान, सीरिया, वेनेजुएला और यमन शामिल थे

ब्रिटिश विदेश कार्यालय ने एक बयान में कहा कि इस सूची का उद्देश्य विदेश यात्रा के इच्छुक ब्रिटिश नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है।

बयान में कहा गया है कि इन देशों को अपराध, युद्ध, आतंकवाद, बीमारी, चरम मौसम, प्राकृतिक आपदाओं और पर्यटकों के लिए संभावित खतरों के आधार पर सूची में शामिल किया गया है।

ब्रिटिश नागरिकों को सलाह दी जाती है कि वे केवल आवश्यक होने पर ही इन देशों की यात्रा करें, सभी आवश्यक सावधानियां बरतें और प्रस्थान से पहले अग्रिम सूचना दें।

फॉरेन एंड कॉमन वेल्थ ऑफिस यूनाइटेड किंगडम ने ब्लैक लिस्ट के अलावा एक रेड लिस्ट भी जारी की है। इसके तहत संगठन ने ब्रिटिश नागरिकों को कुछ देशों में तभी यात्रा करने की सलाह दी है, जब तक कोई जरूरी काम न हो।

इस सूची में भारत सहित अल्जीरिया, अंगोला, आर्मेनिया, अजरबैजान, बांग्लादेश, बेनिन, बुरुंडी, कैमरून, कोलंबिया, कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य, जिबूती, इक्वाडोर, मिस्र, इरिट्रिया, इथियोपिया, जॉर्जिया, इंडोनेशिया, आइवरी कोस्ट, जॉर्डन, केन्या, कोसोवो, लाओस, मलेशिया, मॉरिटानिया, मैक्सिको, मोल्दोवा, मोजाम्बिक, म्यांमार (बर्मा), नाइजीरिया, पापुआ न्यू गिनी, फिलीपींस, कांगो गणराज्य, सऊदी अरब, तंजानिया, थाईलैंड, टोगो , ट्यूनीशिया, तुर्की, उज़्बेकिस्तान, पश्चिमी सहारा जैसे कई देश शामिल है।

यूनाइटेड किंगडम के फॉरेन एंड कॉमन वेल्थ ऑफिस ने एक ब्लैक लिस्ट जारी की है। इस सूचि के मुताबिक पाकिस्तान उन देशों की सूची में है, जिन्हें वह ब्रिटेन के नागरिकों के लिए यात्रा करने के लिए बहुत खतरनाक मानता है।

एफसीओ द्वारा जारी 66 देशों सूची में ब्रिटिश नागरिकों को कुछ या सभी हिस्सों की यात्रा न करने की सलाह दी गई है। सूची को अपडेट करते हुए संगठन ने आठ और देशों को शामिल किया है, जिससे प्रतिबंधित देशों की संख्या 24 हो गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *