अमरीकी टेक्नोलॉजी कंपनी एप्पल ने ‘iPhone 17 Air’ लॉन्च कर दिया है। अंतर्राष्ट्रीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एप्पल ने अपने सालाना इवेंट में दुनिया का सबसे पतला स्मार्टफोन लॉन्च करके नया रिकॉर्ड बनाया है, जिसकी मोटाई सिर्फ़ 6 मिलीमीटर बताई जा रही है। नए मॉडल्स की प्री-बुकिंग 12 सितंबर से शुरू हो रही है और 19 सिंतबर से ये मार्केट में उपलब्ध होंगे।

एप्पल हर साल सितंबर में एक सालाना इवेंट आयोजित करता है, जिसमें कंपनी अपने नए प्रोडक्ट्स और आने वाली टेक्नोलॉजी को पेश करती है। इन रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस साल के इवेंट में iPhone 17 के सभी मॉडल पेश किए गए, जिनमें iPhone 17, iPhone Air, iPhone 17 Pro और 17 Pro Max शामिल हैं, और इनकी स्टोरेज 256GB और 2TB तक होगी।
मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि भारत में 82,900 रुपये कीमत वाले iPhone 17 में 256GB स्टोरेज बेस मॉडल के रूप में मिलेगा। वहीं iPhone 17 Air को ज्यादा प्रीमियम लुक और स्लिम डिजाइन के साथ लॉन्च किया गया है, जिसकी शुरुआती कीमत 1,19,900 रुपये है।
इसमें 6.3 इंच का Super Retina XDR OLED डिस्प्ले है जिसमें 120Hz ProMotion सपोर्ट है। स्क्रीन की ब्राइटनेस 3000 निट्स तक जाती है और इसमें Ceramic Shield 2 प्रोटेक्शन दिया गया है।
एप्पल के अनुसार, आईफोन 17 की कीमत 799 डॉलर, आईफोन एयर की 999 डॉलर, आईफोन प्रो की 1,099 डॉलर और आईफोन प्रो मैक्स की 1,199 डॉलर से शुरू होगी। भारतीय करेंसी में बात करें तो नए आईफोन 17 सिरीज की शुरुआत ₹82,900 से होती है और यह सबसे हाई-एंड मॉडल के लिए ₹2,29,900 तक जाती है।
iPhone 17 Pro में 6.3 इंच और Pro Max में 6.9 इंच का Super Retina XDR डिस्प्ले मिलता है, दोनों में 120Hz ProMotion और 3000 निट्स ब्राइटनेस सपोर्ट है।
iPhone 17 Pro और Pro Max की कीमत की बात करें तो iPhone 17 Pro की शुरुआती कीमत भारत में 1,34,900 रुपये रखी गई है, जबकि iPhone 17 Pro Max 1,49,900 रुपये से शुरू होता है। यह Cosmic Orange, Deep Blue और Silver कलर ऑप्शन में मिलेगा। Pro मॉडल्स में इस बार A19 Pro चिपसेट दिया गया है। साथ ही इसमें नया Vapour Chamber Cooling सिस्टम भी है जो हाई परफॉर्मेंस यूजर्स के लिए खास है।
कंपनी के मुताबिक iPhone 17 Pro Max में अब तक का सबसे अच्छा बैटरी बैकअप मिलेगा। इसके साथ ही हाई-वाट USB-C चार्जिंग का सपोर्ट है, जिससे फोन सिर्फ 20 मिनट में 50% तक चार्ज हो जाता है।
ज्यादा प्रीमियम लुक और स्लिम डिजाइन के साथ लॉन्च किया गया iPhone 17 Air की नए मॉडल्स की प्री-बुकिंग 12 सितंबर से शुरू हो रही है और 19 सिंतबर से ये मार्केट में उपलब्ध होंगे।















