माता-पिता के साथ प्रियंका चोपड़ा के परिजनों से मिलने पहुंचे निक जोनस

मुंबई। अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा के ब्वॉयफ्रेंड निक जोनस अपने माता-पिता डेनिस मिलर जोनस और पॉल केविन जोनस के साथ मुंबई आए हैं। ऐसी खबर है कि यह प्रेमी युगल एक पार्टी आयोजित कर अपने परिवार और करीबी दोस्तों के साथ सगाई का जश्न मनाएगा।

काली पैंट और पूरी बांह वाली टी-शर्ट पहने 25 वर्षीय अमेरिकी गायक और उनके परिजनों को यहां छत्रपति शिवाजी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर लेने प्रियंका चोपड़ा खुद आए। निक के भाई केविन, जोए और फ्रैंकी जोनस भी मुंबई पहुंचे। जुलाई में हुई अपनी सगाई का जश्न मनाने के लिए यह जोड़ा मुंबई के उपनगरीय जुहू में प्रियंका के आवास पर अपने दोस्तों और परिवार के लिए एक पार्टी आयोजित करेगा।

प्रियंका फिलहाल सोनाली बोस की फिल्म ”द स्काई इज पिक’’ की शूटिग के लिए मुंबई में हैं। प्रियंका हाल ही में फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा की पार्टी में सगाई की अंगूठी पहनी हुई नजर आयी थी। निक इससे पहले जून में प्रियंका के परिवारवालों से मिला था और गोवा में उनके साथ कुछ वक्त भी बिताया था। लेकिन ऐसा पहली बार है जब दोनों तरफ से अभिभावक मिल रहे हैं।

BIRTHDAY SPECIAL: ऐसे शुरू हुई थी महान शायर गुलजार की जिंदगी, जानें कुछ रोचक किस्से

निक पहले ही प्रियंका को अपने परिवार से मिला चुका है जब वह अमेरिका में उसके कजन की शादी में शामिल हुई थी। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो माता पिता के साथ निक के भारत आने के पीछे कोई खास वजह बताई जा रही हैं। कहा जा रहा है कि दोनों के परिवार और दोस्तों के बीच प्रियंका अपनी सगाई की खबर की आधिकारिक घोषणा कर सकती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *