रीता भादुड़ी का हुआ अंतिम संस्कार, नम आंखों से दी विदाई

मंगलवार सुबह दुनिया को अलविदा कहने वाली टीवी एक्ट्रेस रीता भादुड़ी का अंतिम संस्कार हो गया है। उन्हें 12 बजे अंधेरी ईस्ट, मुंबई में ही अंतिम संस्कार के लिए ले जाया गया। अंतिम संस्कार के लिए उन्हें ले जाते हुए कुछ फोटोज सामने आई हैं, जिसमें उनके फैमिली नजर आ रहे हैं।

रीता को आखिरी विदाई देने के लिए उनके फैंस और कई साथी कलाकार भी नजर आए। नम आंखों से उन्हें विदाई दी गई। रीता भादुड़ी काफी लंबे समय से किडनी की बीमारी से जूझ रही थीं। इस करके उन्हें हर दूसरे दिन डायलिसिस कराना पड़ता था। इसके बावजूद वो अपनो शूट कैंसल नहीं करते थे।

रीता भादुड़ी की मौत की खबर सीनियर एक्टर शिशिर शर्मा ने अपने ट्विटर अकाउंट पर दी है। रीता भादुड़ी के निधन की जानकारी देते हुए उन्होंने लिखा कि, ‘बड़े दुख के साथ मैं इस बात की सूचना दे रहा हूं कि रीता भादुड़ी अब हमारे बीच नहीं रही हैं। उनका अंतिम संस्कार आज यानि 17 जुलाई को 12 बजे अंधेरी ईस्ट, मुंबई में किया जाएगा। हम सबके लिए वो मां की तरह थीं। हम उन्हें बहुत याद करेंगे…’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *