बॉलीवुड सेलेब्स ने भी फैंस के साथ साझा किया दशहरे का त्योहार

बुराई पर अच्छाई की जीत वाला त्यौहार विजयदशमी पूरे देश और दुनिया में मनाया जा रहा है। इस ख़ुशी में बॉलीवुड के सितारों ने भी हिस्सा लिया और अपने चाहने वालों संग शामिल हुए।

बॉलीवुड सेलेब्स ने भी फैंस के साथ साझा किया दशहरे का त्योहार

कटरीना कैफ, अनुपम खेर, सिद्धार्थ मल्होत्रा और अक्षय कुमार सहित तमाम सितारों ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से अपने फैंस को भी विजयादशमी की शुभकामानाएं दी हैं।

कैटरीना कैफ ने दशहरे के मौके पर लाल साड़ी में अपनी खूबसूरत तस्वीर इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर फैंस को त्योहार की शुभकामनाएं दी हैं।

एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने भी इंस्टाग्राम स्टोरी पर तस्वीर पोस्ट कर फैंस को दशहरे की शुभकामनाएं दी हैं।

सिद्धार्थ मल्होत्रा ने माइक्रोब्लॉगिंग साइट एक्स पर फैंस को दशहरा की मुबारकबाद देते हुए लिखा- “दशहरा हमें याद दिलाता है कि बुराई कभी भी सच्चाई के प्रकाश को बुझा नहीं सकती। शुभ दशहरा”

एक्शन स्टार अक्षय कुमार ने भी विजयादशमी के उत्सव में अपने फैंस को शुभकामनाएं दी और अपनी पोस्ट में लिखा- “ आपको और आपके परिवार को विजयादशमी की हार्दिक शुभकामनाएं। ये त्योहार सभी के लिए खुशियां लाएं। हैप्पी दशहरा।”

अनुपम खेर ने भी अपने फैंस को दशहरा विश किया। उन्होंने लिखा, ” आप सभी को शुभ दशहरा की हार्दिक शुभकामनाएं।” 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *