आज रात से शुरू हो रही है गंगनहर की वार्षिक सफाई

उत्तर प्रदेश के नोएडा तथा गाजियाबाद में आज रात से गंगाजल सप्लाई बाधित होने से लाखों लोगों तक पानी नहीं पहुंच सकेगा गाजियाबाद और नोएडा की लोकल अथॉरिटीज ने यह दावा किया है कि वह आपूर्ति को बाधित नहीं होने देंगे। इस बीच दिल्ली जल बोर्ड व मेरठ क्षेत्र में गंगाजल सप्लाई बंद रहेगी।

आज रात से शुरू हो रही है गंगनहर की वार्षिक सफाई

आज से हरिद्वार से आ रही गंगनहर में पानी सप्लाई बंद की जा रही है। गंगनहर में औसतन 11 हजार क्यूसेक गंगाजल आपूर्ति होती है। रजवाहों व अल्पिकाओं की सिल्ट सफाई की खातिर वार्षिक नहरबंदी के अंतर्गत इसे 24 अक्टूबर की रात से बंद किया जा रहा है। ये आपूर्ति तीन सप्ताह तक बंद रहेगी। दीपावली की रात 12 नवंबर 2023 को हरिद्वार से गंगाजल पुनः छोड़ दिया जाएगा।

अवैध सिंचाई को रोकने के साथ अधिशासी अभियंता द्वारा सभी विभागीय अभियंताओं को नहरों कुलाबों पर अतिक्रमण नहर कटान रोकने के लिए अभियान चलाने के निर्देश दे दिए गए हैं।अवैध सिंचाई, अतिक्रमण अथवा सम्बंधित किसी भी अन्य सुझाव के लिए सिंचाई विभाग के कार्यालय पर सूचना दी जा सकती है। इसके लिए अलॉट किया गया नंबर 0121-2972867 है।

दरअसल नहर सफाई वार्षिक रूटीन प्रक्रिया है। इसमें नहर से जुड़ी सभी मशीनों, रेगुलेटरों को साफ किया जाता है, जिससे पानी का प्रवाह बना रहे। नहर बंद रहने के दौरान इस पानी की सप्लाई नहीं होगी।

24 अक्टूबर की रात को बंद होने वाली ये नहर 12 नवंबर को चालू होगी। बताते चलें कि गाजियाबाद के प्रताप विहार में गंगाजल प्लांट लगा हुआ है। यहां से 100 क्यूसेक पानी नोएडा और 50 क्यूसेक पानी गाजियाबाद के विभिन्न भागों में सप्लाई किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *