दूसरी बार पीएम मोदी से मिली प्रियंका चोपड़ा

एंटरटेनमेंट डेस्क। अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा इन दिनों भारत आई हुई हैं। प्रियंका ने एक बार फिर देश के पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात की हैं। जिसके बाद वे अपनी ड्रेस को लेकर खूब तारीफें बटौर रही हैं। एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान प्रियंका ने पीएम मोदी से मिली हैं। प्रियंका ने खुद इस मुलाकात की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा कर इसकी जानकारी दी हैं।

साझा की गई तस्वीरों में प्रियंका पीएम नरेंद्र मोदी, केंन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा और चिली की पूर्व प्रधानमंत्री मिशेल बेचीलेट के साथ नजर आ रही हैं।तस्वीर में प्रियंका बेहद सुंदर लग रही हैं। उन्होंने ऑफ वाइट कलर का सलवार सूट पहन रखा हैं।

 

तस्वीरों को साझा करते हुए प्रियंका ने पीएम मोदी का आभार जताते हुए इस मुलाकात के बारे में बताया। प्रियंका ने बताया कि यह मुलाकात इसी साल दिल्‍ली में दिसंबर में होने वाली पार्टनर्स फॉरम से संबंधित विषय पर की गई हैं।

 

आपको बता दें कि प्रियंका चोपड़ा यूनिसेफ की गुडविल एंबेस्‍डर हैं। अपनी पोस्ट में प्रियंका ने बताया कि, हालारा लक्ष्‍य समान और अहम था। महिलाओं, शिशुओं और नवजातों को अच्छी गुणवत्ता वाली स्‍वास्‍थ्‍य सुविधाएं दी जाए, ताकि हम 2030 तक निर्धारित किए गए विकास लक्ष्‍यों तक पहुंच सके। यह मुलाकात बेहद पॉजीटिव थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *