भाजपा और मोदी पर बरसे जेठमलानी, कहा यूपी में भी हारेगी भाजपा

 

लखनऊ। राज्‍यसभा सांसद राम जेठमलानी ने ना सिर्फ़ बीजेपी बल्कि मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा। अपने आक्रामक अंदाज़ के लिये पहचाने जाने वाले जेठमलानी ने मोदी सरकार की विश्वसनीयता खत्म हो रही है। उन्‍होंने कहा कि उत्‍तर प्रदेश में भी भारतीय जनता पार्टी चुनाव हारेगी।

ram-jethmalani 02

राम जेठमलानी लखनऊ में सपा के समाजवादी सिंधी सभा की तरफ से आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आए थे। इस मौके पर उन्‍होंने कहा कि ना तो मोदी सरकार विदेश से काला धन वापस लाई और ना ही केंद्र सरकार ने अपना वादा पूरा किया। उन्‍होंने कहा कि वह भाजपा से मोदी का समर्थन करने की वजह से बाहर किये गए थे।

यूपी में बसाएंगे कश्‍मीरी पंडित
कार्यक्रम में राज्‍यसभा सांसद अमर सिंह ने कहा कि अब वह राम जेठमलानी के साथ कश्मीरी पंडितेां को यूपी में बसाने की कोशिश करेंगे। उन्‍होंने सभी लोगों से एकजुट होने की अपील की और कहा कि एका नहीं होने से दिक्‍कत होती है। इस कार्यक्रम में समाजवादी सिंधी सभा के नेता अशोक अंशवानी के अलावा सिंधी समाज के कई नेता भी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *