गठबंधन को भयबंधन बताते हुए दावा किया भाजपा ने

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता और राज्यसभा सांसद जीवीएल नरसिम्हा राव ने विपक्ष पर निशाना साधा। गठबंधन को भयबंधन बताते हुए दावा किया कि इस बार के लोकसभा चुनाव में एनडीए को 300 से अधिक सीटें मिलेंगी। यूपी में पिछली बार 73 सीटें आई थी। इस बार अधिक सीटें आएंगी।


रविवार को वाराणसी के गुलाब बाग स्थित कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कांग्रेस के बारे में कहा कि पूरा गांधी परिवार भ्रष्टाचार में डूबा हुआ है। अगस्ता वेस्टलैंड में ईडी की जांच में बिचौलिए क्रिश्चयन मिशेल ने सोनिया गांधी का नाम लिया।सपा कार्यकाल में लूट मची थी। किस प्रकार से गुंडाराज चला, देश-प्रदेश की जनता इसे जानती है।

 

सपा-बसपा गठबंधन के बाद लखनऊ में सीबीआई के छापे के सवाल पर बोले, अदालत के आदेश पर कार्रवाई हुई है। ये राजनीतिक मामला नहीं है। अखिलेश यादव को गायत्री प्रजापति के प्रति प्रेम क्यों है, उनको संरक्षण देने का प्रयास किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *