BJP संसदीय दल की बैठक में भावुक हुए मोदी

नई दिल्ली: गुजरात और हिमाचल विधानसभा चुनावों में जीत के बाद बीजेपी के हौसले काफी बुलंद हैं। जल्द ही दोनों राज्यों में नई सरकार का गठन होना है। इस बीच बुधवार (20 दिसंबर) को बीजेपी की संसदीय दल की बैठक हुई। इस बैठक को पीएम नरेंद्र मोदी ने संबोधित किया।

बताया जाता है अपने संबोधन में पीएम मोदी तीन बार बेहद भावुक हुए। पीएम मोदी ने सांसदों को संबोधित करते हुए उन्होंने पुराने दिनों को याद किया।

 

गुजरात और हिमाचल चुनावों में जीत पर बोलते हुए पीएम मोदी ने बताया, कि गुजरात में बड़े-बड़े नेता पार्टी छोड़कर चल गए थे, लेकिन पार्टी मजबूती के साथ खड़ी रही। इन चुनावों में भी पार्टी कार्यकर्ताओं ने कड़ी मेहनत की, जिसका नतीजा सबके सामने है। उन्होंने अपने भाषण में सभी को साथ रहने का संदेश दिया। साथ ही सरकार की नीतियों को जनता तक पहुंचाने को भी कहा।

 

पीएम मोदी ने कहा, कि ‘हमें 2019 के चुनावों को देखते हुए अपनी जड़ों को और मजबूत करना होगा। पार्टी को बूथ लेवल पर और भी मजबूत करने की जरूरत है।’

 

बैठक को अमित शाह ने भी संबोधित किया। उन्होंने कहा, कि ‘इस चुनाव में पचास प्रतिशत से भी अधिक वोट पाना एक बड़ी बात है। कांग्रेस इस हार में भी जीत ढूंढने की कोशिश कर रही है, यह हास्यास्पद है।’

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *