उत्तर प्रदेश बोर्ड ऑफ़ सेकेंडरी एजुकेशन ने 2026-27 सत्र का एकेडमिक कैलेंडर जारी कर दिया है। इससे स्टूडेंट्स के पास पूरे साल की पढ़ाई, यूनिट टेस्ट, प्री-बोर्ड एग्जाम और बोर्ड एग्जाम के लिए एक क्लियर रोडमैप है।
बोर्ड का उद्देश्य स्टूडेंट्स को समय पर तैयारी और रिवीजन के लिए भरपूर अवसर देना है, ताकि एग्जाम के दौरान अतिरिक्त प्रेशर से बचा जा सके। यूपी बोर्ड का यह नया एकेडमिक कैलेंडर छात्रों को पूरे साल विधिवत तरीके से तैयारी करने में मदद करेगा। सिलेबस समय पर पूरा होने और एग्जाम अलग-अलग समय पर होने से, बोर्ड एग्जाम की तैयारी पहले से कहीं ज़्यादा आसान और असरदार होने की उम्मीद है।
2026-27 सत्र का एकेडमिक कैलेंडर के मुताबिक़, यूनिट टेस्ट पूरे साल चार फेज़ में होंगे।
पहला यूनिट टेस्ट: जुलाई 2026 का दूसरा हफ़्ता (MCQ बेस्ड)
दूसरा यूनिट टेस्ट: अगस्त 2026 का आखिरी हफ़्ता
तीसरा यूनिट टेस्ट: नवंबर 2026
चौथा यूनिट टेस्ट: दिसंबर 2026
बोर्ड का मानना है कि कंटीन्यूअस असेसमेंट से स्टूडेंट्स की कमज़ोरियों को समय पर दूर करने में मदद मिलेगी। जारी कैलेंडर (UP Board Academic Calendar 27-2026) के अनुसार, हाई स्कूल और इंटरमीडिएट का पूरा सिलेबस 10 जनवरी, 2027 तक पूरा करना ज़रूरी है। स्टूडेंट्स को कक्षा 9 और 11 का सिलेबस जनवरी 2025 तक पूरा करना होगा।
प्री-बोर्ड और बोर्ड एग्जाम का पूरा शेड्यूल:
कक्षा 12 के प्री-बोर्ड प्रैक्टिकल एग्जाम 11 जनवरी, 2027 से शुरू होंगे। इसके बाद, कक्षा 10 और 12 के प्री-बोर्ड रिटन एग्जाम 18 जनवरी, 2027 से होंगे।
इसके अलावा बोर्ड प्रैक्टिकल एग्जाम 27 जनवरी से 10 फरवरी, 2027 के बीच कराए जाएंगे।
कक्षा 9 और 11 के सालाना एग्जाम पहली फरवरी से 10 फरवरी, 2027 जबकि यूपी बोर्ड मेन परीक्षा फरवरी 2027 में कराई जाएगी।
परीक्षा खत्म होने के बाद, मार्च में आंसर शीट चेक करने और रिजल्ट तैयार करने की प्रक्रिया शुरू होगी।