मोगा में हुई किसान महापंचायत में लिए गए बड़े फैसले

गुरुवार को मोगा में संयुक्त किसान मोर्चा की महापंचायत का आयोजन किया गया। आगामी रणनीति को लेकर संयुक्त किसान मोर्चा ने एक बार फिर बड़ा एलान किया है।

मोगा में हुई किसान महापंचायत में लिए गए बड़े फैसले

संयुक्त किसान मोर्चा की महापंचायत पंजाब के मोगा में हुई। इस महापंचायत में खनौरी बॉर्डर पर चल रहे किसान आंदोलन के समर्थन में एकजुटता को लेकर प्रस्ताव पास हुआ। साथ ही एक कमेटी का गठन भी किया गया।

महापंचायत संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर बुलाई गई थी। सुबह से किसान संगठनों के नेता मोगा पहुंचने लगे थे। इस महापंचायत में समीप और दूर से किसानों के जत्थे पहुंचे। कल आयोजित महापंचायत में शंभू और खनौरी सीमाओं पर किसान आंदोलन को समर्थन देने का प्रस्ताव पारित किया गया है।

पंजाब के मोगा के होने वाली महापंचायत में किसान आंदोलन को लेकर बड़ा फैसला लिया गया। महापंचायत के मंच से खनौरी बॉर्डर पर चल रहे किसान आंदोलन के समर्थन में एकजुटता का पास हुआ, इसके लिए कमेटी का गठन किया गया।

संयुक्त किसान मोर्चा ने 26 जनवरी को पिछली बार की तरह देशभर में ट्रैक्टर मार्च निकालने का एलान किया है। संयुक्त किसान मोर्चा की महापंचायत में फैसला लिया गया कि लोहड़ी के दिन 13 जनवरी को देश भर में राष्ट्रीय कृषि मंडीकरण नीति मसौदे की प्रतियां जलाई जाएंगी।

संयुक्त किसान मोर्चा की महापंचायत में कहा गया है कि केंद्र सरकार को जल्द से जल्द शंभू और खनौरी बॉर्डर पर धरना दे रहे किसान संगठनों से बातचीत शुरू करनी चाहिए।

एक कमेटी की अगुवाई में 101 किसान शंभू और खनौरी बॉर्डर पर जाएंगे। संयुक्त किसान मोर्चा की छह सदस्यीय कमेटी शंभू और खनौरी बॉर्डर पर कल संगठन के नेताओं को प्रस्ताव की कॉपी देकर बातचीत करेंगे।

बताते चलें कि शंभू और खनौरी बॉर्डर पर संयुक्त किसान मोर्चा गैर राजनैतिक और किसान मजदूर मोर्चा के झंडे तले किसान 13 फरवरी 2024 से धरना दे रहे हैं। इस बीच खबर आ रही है कि आमरण अनशन पर बैठे किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल की सेहत बिगड़ रही है। कमजोरी की वजह से कल वह करीब एक घंटा तक बेहोश रहे। उनका बीपी और पल्स लगातार गिर रहे हैं। उनकी सेहत के लिए सभी किसान चिंतित हैं। डल्लेवाल के अनशन को डेढ़ महीना पूरा हो गया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक़ इस महापंचायत में 30 से 40 हजार किसानों के पहुँचने की बात कही गई है। किसान नेता रमिंदर सिंह पटियाला का कहना है कि किसान संगठनों में एकता बनाई जानी चाहिए। उन्होंने आगे बताया कि संयुक्त किसान मोर्चा एकता बनाने की दिशा में प्रयासरत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *