चीन में प्लेन क्रैश का बड़ा और खौफनाक हादसा

चीन में एक बड़ा विमान हादसे में विमान के जलकर खाक हो जाने का समाचार मिल रहा है। इस यात्री विमान में133 यात्री सवार थे। यह विमान पहाड़ों के बीच जाकर गिरा। इस हादसे से जंगल में भीषण आग लग गई है।

चीन में प्लेन क्रैश का बड़ा और खौफनाक हादसा

चीन में कुनमिंग से ग्वांगझू जा रहे विमान के साथ ये हादसा पेश आया। 133 यात्रियों को ले जा रहे चाइना ईस्टर्न एयरलाइंस के बोइंग 737 विमान का गुआंग्शी के क्षेत्र में एक दुर्घटनाग्रस्त हो गया। संतुलन खोने के बाद विमान पहाड़ों वाले में गिरा। जंगल में पहाड़ों में आग लग गई। दुर्घटना में हताहतों की संख्या अभी नहीं पता चल सकी है। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें पहाड़ों के बीच से निकलता धुआं दिखाई दे रहा है।

https://twitter.com/TheInsiderPaper/status/1505824981950816259

 

वीडियो में पूरा इलाका आग की लपटों में घिरा दिख रहा है। ट्विटर पर साझा की गई तस्वीरों में स्थानीय लोग क्षेत्र में विमान के बड़े टुकड़े मिलने का दावा कर रहे हैं। फ्लाइट डाटा से पता चलता है कि विमान कुछ ही मिनटों में हजारों फीट की ऊंचाई से जमीन पर गिरा है, जिससे चालक दल को किसी भी तरह से कुछ करने का बहुत कम समय मिला। फ्लाइट ट्रैकिंग 376 समुद्री मील की रफ़्तार के साथ 3225 फीट की ऊंचाई 2:22 बजे दोपर में समाप्त हुई थी। इसके लैंड होने में एक घंटा बाक़ी था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *