भुवनेश्वर के अस्पताल में लगी आग, 23 मरीजों की मौत, 30 की हालत गंभीर

भुवनेश्वर। ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में शिक्षा एवं अनुसंधान विश्वविद्यालय के अस्पताल में डायलिसिस वार्ड के गहन चिकित्सा कक्ष में आज रात आग लग गई, जिससे 23 मरीजों की मौत हो गई और कई अन्य झुलस गए जिसमें से कुछ की हालत गंभीर है। bhubaneswar fire

अस्पताल के उप निदेशक डॉ. विजय महापात्रा ने बताया कि अभी तक 15 शव मिले हैं जबकि निजी अस्पताल एएमआरआई के सूत्रों ने आठ शव मिलने की पुष्टि है।
अस्पताल से बाहर निकाले गए 30 मरीजों की हालत गंभीर है और उन्हें एएमआरआई अस्पताल में भर्ती कराया गया है जबकि अन्य मरीजों को एससीबी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में स्थानांतरित किया गया है।

bhubaneswar fire

कैपिटल अस्पताल के अधीक्षक विनोद कुमार मिश्रा ने कहा, ‘‘हमने 14 शव प्राप्त किए हैं, जबकि पांच अन्य मरीजों को सम अस्पताल से दूसरे अस्पताल में ले जाया गया है।’’ भुवनेश्वर के अमरी अस्पताल के इकाई प्रमुख डॉ. सलिल कुमार मोहंती ने कहा, ‘‘कुल 37 मरीज हमारे कैजुअल्टी वॉर्ड में लाए गए हैं। हमारे डॉक्टरों ने आठ लोगों को मृत घोषित कर दिया है।’’ कैपिटल अस्पताल के डॉक्टर ने कहा, ‘‘ज्यादातर पीड़ित हादसे की चपेट में आए सम अस्पताल की पहली मंजिल पर बनी आईसीयू में थे।’’

सीएम नवीन पटनायक ने दुख जाताया

सम अस्पताल में आग की घटना पर ‘‘गंभीर’’ चिंता जताते हुए मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने हादसे को ‘‘अत्यंत दुखद’’ करार दिया। मुख्यमंत्री ने सरकारी अस्पतालों को निर्देश दिया कि वे सम अस्पताल से लाए गए मरीजों को जरूरी इलाज मुहैया कराएं। उन्होंने सभी निजी अस्पतालों से भी अनुरोध किया कि वे सम अस्पताल के मरीजों का इलाज करें।

मोदी ने भी ट्वीट कर जताया दुख

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी ‘‘गहरा दुख’’ व्यक्त करते हुए इसे ‘‘दिमाग झकझोर देने वाली’’ घटना करार दिया। मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘आेडि़शा के अस्पताल में लगी आग में लोगों की जान जाने से काफी दुखी हूं । यह त्रासदी दिमाग को झकझोर देने वाली है । मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिवारों के साथ हैं ।’’  उन्होंने कहा, ‘‘स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा से बात की है और उन्हें घायलों को एम्स में भर्ती कराने की व्यवस्था करने को कहा है। उम्मीद है कि घायल लोग जल्द स्वस्थ होंगे।’’ मोदी ने एक अन्य ट्वीट में कहा, ‘‘मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से भी बात की है और उनसे घायलों एवं प्रभावितों के लिए हरसंभव मदद सुनिश्चित करने को कहा है।’’

# bhubaneswar fire

नक़ीब न्यूज़ रेडियो सुनने के लिए क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *