अगले साल दीवाली पर आ सकती है ‘भूल भुलैया 3’

खबर है कि मेकर्स ‘भूल भुलैया 3’ को अगले साल दीवाली पर रिलीज करने की तैयारी कर रहे हैं। डायरेक्टर कबीर खान ‘भूल भुलैया 3’ की शूटिंग से पहले फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ की शूटिंग पूरी करेंगे।

अगले साल दीवाली पर आ सकती है 'भूल भुलैया 3'

कार्तिक आर्यन की वर्ष 2022 में आई फिल्म फिल्म ‘भूल भुलैया 2’ लोगों को खूब पसंद आई थी। फिल्म में उनका रोल दर्शकों को ऐसा पसंद आया की अगली सीक्वेंस की मांग तब से ही उठ रही है।

इन दिनों ‘भूल भुलैया 3’ को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। खबर है कि कार्तिक जल्द ही इसके तीसरे पार्ट यानी ‘भूल भुलैया 3’ की शूटिंग का मूड बना चुके हैं।

उम्मीद है कि जल्द ही फिल्म की शूटिंग शुरू होने वाली है। एक मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी की माने तो कार्तिक आर्यन की फिल्म ‘भूल भुलैया 3’ 2024 की फरवरी तक फ्लोर पर आ जाएगी। फिलहाल इस समय फिल्म की स्क्रिप्ट लिखी जा रही है।

इस हॉरर कॉमेडी फ्रेंजाइजी के तीसरे पार्ट के लिए मेकर्स ने बेसिक प्लॉट को तैयार कर लिया है। उम्मीद की जा रही है कि अगले साल दीवाली पर ये फिल्म दर्शकों के मनोरंजन के लिए हाज़िर होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *