भीड़: कोरोना काल में लॉक डाउन की बेरंग और रंगीन दास्तानें

डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर आज रिलीज़ होने वाली फिल्म ‘भीड़’ ब्लैक एंड व्हाइट में बनी है। यह फिल्म कोविड काल की उस अराजकता,दहशत और हिंसा की दास्तान है जो लॉकडाउन के बहाने लोगों की ज़िंदगी का हिस्सा बनीं।

भीड़: कोरोना काल में लॉक डाउन की बेरंग और रंगीन दास्तानें

कोविड में लॉकडाउन के दौरान की कुछ ऐसी ही कलेजा चीयर देने वाली घटनाओं को जमा करके अनुभव सिन्हा ने ‘भीड़’ बनाई है। अनुभव की ये ‘भीड़’ कई छोटी- छोटी कहानियां समेटे है। कई बार ये फिल्म बटवारे के दृश्यों सी समानता लिए नज़र आती है।

फिल्म के माध्यम से अनुभव बताने की कोशिश करते हैं कि ‘भीड़’ अंधेरे वक्त की एक कहानी है और इसे ब्लैक एंड व्हाइट दिखने का यही मक़सद है।

इन्ही अंधेरों में रंगों की तलाश भी नज़र आती है जहाँ कोरोना काल के कुछ रंगीन हवाले इस फिल्म में उम्मीद की लौ जलाते हैं। ये कहानिया अनेकता में एकता पिरोये भारत की कहानी है। एक उम्मीद की कहानी है।

इस फिल्म में राजकुमार राव और भूमि पेडनेकर के अलावा पंकज कपूर , दीया मिर्जा , आशुतोष राणा , वीरेंद्र सक्सेना , आदित्य श्रीवास्तव और कृतिका कामरा ने अपने किरदार को बखूबी निभाया है। फिल्म का लेखन अनुभव सिन्हा, सौम्या तिवारी और सोनाली जैन ने किया है। निर्देशक की ज़िम्मेदारी अनुभव सिन्हा ने निभाई है जबकि निर्माता की सूची में अनुभव सिन्हा के साथ भूषण कुमार और कृष्ण कुमार के नाम शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *