इंडिया गेट पर मनाया जाएगा ‘भारत पर्व’ उत्सव

नई दिल्ली। रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर स्वतंत्रता दिवस समारोह के तहत इंडिया गेट पर ‘भारत पर्व’ उत्सव का शुभारंभ करेंगे। 18 अगस्त को समाप्त होने वाले उत्सव के शुभारंभ समारोह में केंद्रीय मंत्री एम वेंकैया नायडू और महेश शर्मा भी शामिल होंगे।

India-Gate

पर्यटन मंत्रालय के सचिव विनोद जुत्शी ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा है कि भारत सरकार स्वतंत्रता दिवस समारोह-2016 के तहत भारत पर्व आयोजित कर रही है।

इस समारोह को आयोजित करने का मुख्य उद्देश्य देशभक्ति की भावना पैदा करना, देश की समृद्ध सांस्कृतिक विविधिता को प्रोत्साहित करना और आमजन की व्यापक भागीदारी को सुनिश्चित करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *