असम में विवाद के बीच रुकी भारत जोड़ो न्याय यात्रा

पुलिस ने असम की राजधानी गुवाहाटी में राहुल गांधी की यात्रा को बैरिकेडिंग करते हुए रोक दिया। इससे नाराज़ कांग्रेस कार्यकर्ता पुलिस से भिड़ गए। मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने पुलिस महानिदेशक को राहुल गांधी के खिलाफ केस दर्ज करने का निर्देश दिया है।

असम में विवाद के बीच रुकी भारत जोड़ो न्याय यात्रा

राहुल गांधी का कहना है कि उन्हें छात्रों से बात करने से रोका जा रहा है। कांग्रेस की राहुल गांधी के नेतृत्व वाली भारत जोड़ो न्याय यात्रा असम स्थित गुवाहाटी में विवादों में घिर गई है। इस शहर में यात्रा की इजाजत न दिए जाने पर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच झड़प से विवाद बढ़ गया है।

कांग्रेस के कार्यकर्ताओं पर आरोप है कि उन्होंने पुलिस की ओर से लगाए गए बैरिकेट्स को तोड़ दिया है। राहुल गांधी की यात्रा शहर‌ को शहर के अंदर आने से रोकने के लिए पुलिस ने बैरिकेड्स लगाये थे। यात्रा में राहुल गांधी की बस के साथ चल रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं के पुलिस से उलझने पर हालत बिगड़ गए।

इस पर पुलिस महानिदेशक को निर्देश देते हुए मुख्यमंत्री का कहना था कि राहुल गांधी ने भीड़ को उकसाया है इसलिए उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जाये।

दरअसल गुवाहाटी के छात्रों से राहुल गांधी का संवाद होना है।राहुल का कहना है कि उन्हें छात्रों से बात करने से रोका जा रहा है। आगे वह कहते हैं कि हमने अवरोधक तोड़े हैं लेकिन हम कानून नहीं तोड़ेंगे।

मामले पर प्रशासन का कहना है कि राहुल गांधी की यात्रा को गुवाहाटी शहर के अंदर ले जाने की अनुमति नहीं है। उन्हें शहर के बाहरी इलाके से गुजरने की इजाज़त है। झड़प के बाद पुलिस कर्मियों की अतिरिक्त संख्या में तैनाती बढ़ा दी गई है।

मंगलवार को यात्रा का दसवां दिन है। भारत जोड़ो न्याय यात्रा सुब 10 बजे क्वींस होटल से शुरू होकर आगे बढ़ी है। कांग्रेस द्वारा साझा किए गए कार्यक्रम के अनुसार राहुल गांधी मेघालय के री भोई जिले के जोराबाट में एक होटल में उत्तर पूर्व कांग्रेस कमेटी के साथ बैठक करेंगे। इसके अलावा गुवाहाटी में छात्रों और सिविल सोसायटी के सदस्यों के साथ भी राहुल गांधी की वार्ता होनी है।

14 जनवरी को मणिपुर से शुरू हुई कांग्रेस की यात्रा 20 या 21 मार्च को मुंबई में समाप्त होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *