बिलॉन्गिंग: अ जर्नी ऑफ़ लव, इंदिरा गांधी को मां कहकर संबोधित करने में सोनिया को वक्त लगा

कांग्रेस की वरिष्ठ और संसदीय दल की नेता सोनिया गांधी की आत्मकथा बिलॉन्गिंग: अ जर्नी ऑफ़ लव (Belonging: A Journey of Love) का लोकार्पण बीती शाम यानी 16 नवंबर 2026 को नई दिल्ली में एक भव्य आधिकारिक समारोह में हुआ। इस किताब को लेकर राजनीतिक हलकों में भी काफी चर्चा और प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं।

सोनिया की यह पुस्तक उनके इटली में बीते बचपन से लेकर आज तक की कहानी है। इसमें राजीव गांधी से मिलना, इटली से भारत आना, गांधी परिवार की बहु बनना, परिवार के संघर्ष और भारतीय राजनीति के कई अनकहे किस्सों को उजागर किया गया है। सोनिया गांधी ने बताया कि किताब को लेकर मिली प्रतिक्रिया जबरदस्त रही जिससे वह अभिभूत हैं।

सोनिया गांधी की आत्मकथा ‘बिलॉन्गिंग: ए जर्नी ऑफ लव’ 10 नवंबर को पाठकों के लिए उपलब्ध कराई जा चुकी है। इस किताब में सोनिया के हवाले से 1975 की इमरजेंसी, 1984 के सिख विरोधी दंगे, बाबरी मस्जिद विध्वंस, कैंसर से जूझना और 2004 में प्रधानमंत्री का पद को न स्वीकारने जैसे ऐतिहासिक विषयों पर अपनी बात रखी है।

इंदिरा को दिया था जवाब
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक़, विमोचन के मौके पर राहुल गांधी के बचपन से जुड़ा एक किस्सा भी साझा किया। उन्होंने बताया कि राहुल के जन्म के लगभग एक साल बाद उनके नामकरण की तैयारी चल रही थी। इस दौरान पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने कार्यक्रम की जिम्मेदारी खुद संभाल ली थी और हर छोटी-बड़ी व्यवस्था पर ध्यान दे रही थीं।

सोनिया गांधी ने बताया कि किस तरह नामकरण के लिए पंडित को बुलाने से लेकर अन्य रस्मों की तैयारियां इंदिरा गांधी खुद करवा रही थीं। यह देखकर सोनिया ने अपनी बात रखते हुए कहा था, वह सिर्फ आपका पोता नहीं, मेरा बेटा भी है। सोनिया बताती है कि वह चाहती थीं कि बेटे के नामकरण से जुड़े फैसलों में उनकी राय और पसंद को भी महत्व दिया जाए।

इंदिरा जी से बहुत कुछ सीखा
इस अवसर पर सोनिया ने बताया कि उन्हें इंदिरा गांधी के व्यक्तित्व से अनुशासन, समय की अहमियत, मुश्किल परिस्थितियों में साहस बनाए रखने के साथ अपने फैसलों पर दृढ़ रहने जैसे कई महत्वपूर्ण गुण सीखने का मौक़ा मिला। साथ ही सोनिया ने इंदिरा गांधी के साथ अपने रिश्तों के शुरुआती दौर का जिक्र करते हुए बताया कि शुरुआत में वह अपनी सास के सामने काफी संकोच महसूस करती थीं। उन्हें इंदिरा गांधी को मां कहकर संबोधित करने में भी वक्त लगा। हालांकि, समय के साथ दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं।

प्रकाशन रिकॉर्ड
हार्पर कॉलिन्स इंडिया के अनुसार यह सबसे तेजी से बिकने वाली किताब, सबसे तेजी से बिकने वाली पहली (डेब्यू) किताब, और सबसे तेजी से बिकने वाला संस्मरण (मेमॉयर) बन गई है। आगे उन्होंने ने बताया कि किताब के प्रकाशन वाले दिन महज दस मिनट के भीतर 15,000 से अधिक प्रतियां डिलीवर की गईं, जो भारतीय प्रकाशन इतिहास में सबसे तेज है।

किताब के प्रकाशक हार्पर कॉलिन्स इंडिया (HarperCollins India) के सीईओ अनंत पद्मनाभन ने नई दिल्ली में किताब के औपचारिक विमोचन के दौरान इस बिक्री और इससे जुड़े प्रमुख रिकॉर्ड्स की जानकारी साझा की। कुल बिक्री के आंकड़ा पर उन्होंने बताया कि दस नवंबर 2026 को बाजार में आने के बाद एक सप्ताह से कम समय में इस किताब की 2 लाख से ज्यादा कॉपियां बिकी हैं।

सम्मिलित सदस्य
इस कार्यक्रम में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव, झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, उमर अब्दुल्ला, डीके शिवकुमार और कैप्टन अमरिंदर सिंह समेत कई राजनीतिक और अन्य जानी-मानी हस्तियां मौजूद रहीं।

इस पुस्तक के औपचारिक विमोचन के दौरान सोनिया गांधी के साथ उनके परिवार के सदस्य सांसद राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा भी शामिल रहे। इसके अलावा कार्यक्रम में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव, उमर अब्दुल्ला, झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, डीके शिवकुमार और कैप्टन अमरिंदर सिंह सहित कई राजनीतिक और महत्वपूर्ण हस्तियां शामिल रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *