लखनऊ की ‘बेगम साहिबा’, 102 साल की उम्र में निधन

लखनऊ: अपनी जिंदादिली के लिए जानी जाती लखनऊ की बेगम साहिबा यानी बेगम हामिदा हबीबुल्लाह अब हमारे बीच नहीं रहीं। उनका निधन आज (13 मार्च 2018) सुबह लखनऊ में हुआ। पूर्व मंत्री रह चुकी 102 साल की बेगम हमीदा महिला सशक्तिकरण का जीता जागता उदाहरण थी।

 

हैदराबाद हाईकोर्ट में चीफ जस्टिस रहे नाजिर यार जंग बहादुर की बेटी और मेजर जनरल इनायत हबीबुल्लाह की पत्नी बेगम हामिदा महिला सशक्तीकरण का जीता-जागता उदाहरण थी।

सांसद और उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री रह चुकीं बेगम ‘सेवा चिकनकारी’ की प्रमुख थी।

मगर इन सबसे बढ़कर वह प्रगतिशील भारतीय मुस्लिम महिला का एक प्रभावी चेहरा थी और लखनऊ की एक खास शख्सियत भी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *