प्रशांत भूषण को पीटने वाले को भाजपा ने बनाया प्रवक्ता

नई दिल्ली: वरिष्ठ वकील प्रशांत भूषण के साथ मारपीट करने वाले भगत सिंह क्रांति सेना के चीफ तेजिंदर सिंह बग्गा को अधिकारिक तौर पर दिल्ली बीजेपी का प्रवक्ता बना दिया गया है। Bagga

Bagga

बीजेपी में उनकी पहुंच कितनी भीतर तक पहुंच चुकी है इस बात का अंदाजा ऐसे लगाया जा सकता है कि तेजिंदर सिंह को प्रवक्ता बनने पर रेल मंत्री सुरेश प्रभु सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं ने उन्हें बधाई दी है।

तेजिंदर सिंह बग्गा ने प्रवक्ता पद पाने के बाद ट्वीट कर अमित शाह, पीएम नरेंद्र मोदी और दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष मनोज तिवारी को शुक्रिया अदा किया।

ट्विटर पर इनके दो लाख से ज्यादा फॉलोअर हैं और वे अपने विवादास्पद बोल और काम के लिए हमेशा से ही सुर्खियों में रहते हैं।

www.naqeebnews.com

# Bagga

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *