पाक-अफगान सीमा पर बर्फीला तूफान, भारत में भी जारी की गई चेतावनी

इस्लामाबाद/काबुल : पाकिस्तान-अफगानिस्तानसीमावर्ती क्षेत्र में आए बर्फीले तूफान में 100 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई। इनमें 50 मौतें अफगानिस्तान के एक गांव में हुई हैं। Avalanches

Avalanches

पाकिस्तान के चितराल में 25 घर बर्फ में दब गए हैं, 14 की मौत हुई है। अफगानिस्तान में मरने वालों की संख्या 54 है।

इधर, चंडीगढ़ स्थित निगरानी केंद्र से कश्मीर में भी बर्फीले तूफान की चेतावनी जारी की गई है।

अफगानिस्तान के आपदा प्रबंधन मंत्री उमर मुहम्मदी ने बताया कि देश के 34 में से 22 प्रांतों में भारी बर्फबारी हो रही है। 550 से ज्यादा मवेशियों की मौत हुई है।

पाकिस्तान और अफगानिस्तान के सीमावर्ती इलाकों में मौतों की संख्या बढ़ने का अंदेशा जताया जा रहा है। अफगानिस्तान में अब तक 100 लोगों की मौत की पुष्टि हो गई है। पाकिस्तान में भी राहत और बचाव कार्य जारी हैं।

पाक के चितराल के अलावा पेशावर के आसपास के इलाकों में बर्फबारी में फंसे परिवारों को निकालकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया जा रहा है।
www.naqeebnews.com

# Avalanches

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *