अमेठी सीट पर अड़े संजय सिंह, कहा- हर हाल में यहीं से लड़ेगी पत्नी

अमेठी/नई दिल्ली : अमेठी-रायबरेली में उम्मीदवारों का पेंच अब भी समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के लिए सिरदर्द बना हुआ है. Amita singh

Amita singh

अमेठी से कांग्रेस के नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह पत्नी अमिता सिंह को चुनाव लड़वाने पर अड़े हुए हैं.

संजय सिंह अमेठी के राजघराने से ताल्लुक रखते हैं.

सूत्रों के मुताबिक संजय सिंह ने गांधी परिवार से दो टूक कहा है कि अमेठी से अमिता सिंह हर हाल में चुनाव लड़ेंगी.

उन्होंने इसके लिए पार्टी से चुनाव चिन्ह की मांग की है.

सूत्रों की मानें तो संजय सिंह ने पार्टी आलाकमान को मनाने के लिए दलील रखी है कि कांग्रेस के परंपरागत गढ़ से पार्टी को जरुर चुनाव लड़ना चाहिए. उन्होंने पार्टी के नेताओं को जीत का भरोसा भी दिलाया है.

बीते दिनों समाजवादी पार्टी कांग्रेस को इस इलाके की 10 में से 7 सीटें देने पर राजी हुई थी. लेकिन अमेठी सीट पार्टी को समाजवादी पार्टी उम्मीदवार और मुलायम के करीबी माने जाने वाले गायत्री प्रजापति के लिए छोड़नी पड़ी थी. अमेठी में पांचवें चरण के तहत 27 फरवरी को वोटिंग होगी.

www.naqeebnews.com

# Amita singh

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *