भारत के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया

कैनबरा : ऑस्ट्रेलिया के कप्तान आरोन फिंच ने पहले टी-20 मुकाबले में भारत के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है।

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टी-20 सीरीज तीन मैचों वाला यह पहला मुकाबला है। दोनों टीमों के बीच इससे पहले भी तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जा चुकी है जिसे ऑस्ट्रेलिया ने 2-1 से जीत लिया था।

टीम इंडिया की कोशिश इस मैच को जीतने की होगी जबकि ऑस्ट्रेलिया अपनी जीत का क्रम बरकरार रखना चाहेगा। भारत ने इस मैच के लिए टी नटराजन को अंतिम एकादश में शामिल किया है। टी नटराजन इस मुकाबले से अंतरराष्ट्रीय टी-20 में पदार्पण कर रहे हैं। मुकाबले के लिए दोनों टीमों में शामिल खिलाडियों के नाम इस प्रकार है-

भारत- शिखर धवन, लोकेश राहुल (विकेटकीपर), विराट कोहली (कप्तान), श्रेयस अय्यर, संजू सैमसन, हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, वाशिंगटन सुंदर, दीपक चाहर, मोहम्मद शमी और टी नटराजन।

ऑस्ट्रेलिया- आरोन फिंच, डी आर्सी शॉर्ट, मैथ्यू वेड, स्टीवन स्मिथ, ग्लेन मैक्सवेल, मोइसेस हेनरिक्स, सिएन एबॉट, मिचेल स्टार्क, मिचेल स्विपसन, एडम जम्पा और जोश हेजलवुड।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *