हैदराबाद जीएचएमसी चुनाव में मेहदीपट्टनम वार्ड से एआईएमआईएम की जीत

हैदराबाद : एआईएमआईएम (ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन) के नेता और पूर्व महापौर मोहम्मद माजिद हुसैन ने ग्रेटर हैदराबाद के नगर निगम चुनाव में मेहदीपट्टनम वार्ड से सफलता पाई है।

ख़बरों के मुताबिक शुक्रवार को मतगणना के बाद यहां एआईएमआईएम की जीत हुयी। नतीजे आधिकारिक रूप से जल्दी ही घोषित किये जाएंगे। अन्य मतगणना केंद्रों पर मतगणना जारी है। तेलंगाना राष्ट्र समिति ने 47, जबकि एआईएमआईएम और भाजपा ने 21 वार्डों में बढ़त बना रखी है। मतगणना की शुरुआत के समय भाजपा डाक मतपत्रों में सत्तारूढ़ टीआरएस से आगे थी।

मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव और टीआरएस नेता की बेटी एमएलसी के कविता ने यहां एक निजी चैनल के ज़रिये से दावा किया कि उनकी पार्टी 2016 के जीएचएमसी चुनाव में 99 सीटों की तुलना में इस बार 100 से अधिक सीटें जीतेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *