‘सुपरमैन’ के अवतार में डेविड कोरेंसवेट को दर्शकों ने दिल से किया क़ुबूल

हॉलीवुड फिल्म ‘सुपरमैन’ 11 जुलाई, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद बॉक्स ऑफिस पर लगातार अच्छी कमाई भी कर रही है। इस फिल्म के रविवार के कलेक्शन से अंदाजा होता है कि दर्शकों ने डेविड कोरेंसवेट को सुपरमैन के वतार में दिल से क़ुबूल किया है।

'सुपरमैन' के अवतार में डेविड कोरेंसवेट को दर्शकों ने दिल से किया क़ुबूल

sacnilk डॉट कॉम के आंकड़े बताते यहीं कि ‘सुपरमैन’ ने पहले दिन शुक्रवार को 7 करोड़ रुपये का कलेक्शन करते हुए बॉक्स ऑफिस पर अपना खाता खोला। फिल्म ने अगले दिन शनिवार को 9.5 करोड़ रुपये की शानदार कमाई की। जबकि तीसरे दिन रविवार का कलेक्शन बतात है कि फिल्म ‘सुपरमैन’ ने तीसरे दिन भी दर्शकों को खींचा और बढ़िया कमाई की।

जी हाँ, ‘सुपरमैन’ ने तीसरे दिन रविवार को 7.21 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। सुपर हीरो की फिल्म ‘सुपरमैन’ ने अब तक बॉक्स ऑफिस पर कुल 23.71 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर चुकी है। फिल्म की इस कमाई को देखकर उम्मीद है कि यह फिल्म जल्द ही 50 करोड़ पार कर लेगी।

अमरीकी सुपरहीरो फिल्म ‘सुपरमैन’ 2025 में रिलीज होने वाली एक डीसी कॉमिक्स नाम के किरदार पर आधारित है। जेम्स गन द्वारा लिखित और निर्देशित यह डीसी यूनिवर्स (डीसीयू) की पहली फिल्म है। यह सुपरमैन फिल्म श्रृंखला का दूसरा रीबूट है।

इस फिल्म में डेविड कोरेंसवेट ने क्लार्क केंट/सुपरमैन की भूमिका निभाई है जबकि रेचल ब्रोसनाहन, निकोलस हॉल्ट, एडी गैथेगी, एंथनी कैरिगन, नाथन फिलियन और इसाबेला मर्सेड ने भी अहम भूमिका निभाई है।

2013 में आई हेनरी केविल की ‘मैन ऑफ स्टील’ सुपरहीरो की आखिरी सोलो फिल्म थी। इसके 12 साल बाद ‘सुपरमैन’ 11 जुलाई, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। वैसे तो पांच साल बाद भी सुपरमैन 2016 की ‘बैटमैन वर्सेज सुपरमैन: डॉन ऑफ जस्टिस’ में नज़र आए थे मगर ये फिल्म डीसी के बाकी सुपरहीरो की टीम की फिल्म थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *