अंतरराष्ट्रीय धार्मिक स्वतंत्रता पर अमेरिका के विदेश विभाग ने 2021 की अपनी वार्षिक रिपोर्ट पेश की है। इस रिपोर्ट में दावा किया गया है कि भारत में वर्ष 2021 में अल्पसंख्य समुदायों के लोगों पर हमले होते रहे हैं। संसद में अंतरराष्ट्रीय धार्मिक स्वतंत्रता पर पेश की जाने वाली ये रिपोर्ट खुलासा करती है कि इन हमलों में हत्याएं, मारपीट और उत्पीड़न भी शामिल हैं।
ये रिपोर्ट में पूरी दुनिया में हो रहे धार्मिक स्वतंत्रता के उल्लंघन पर अपना नजरिया पेश करती है। इस रिपोर्ट प्रत्येक देश से सम्बंधित अलग अध्याय है। विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने ये रिपोर्ट विदेश विभाग के फॉगी बॉटम स्थित मुख्यालय में जारी की।
Report: भारत में 2021 के दौरान पूरे साल हुए धार्मिक अल्पसंख्यकों पर हमले, अमेरिकी विदेश विभाग की रिपोर्ट में दावा#US #USStateDepartmnt https://t.co/UPj2ZSZQQr
— Amar Ujala (@AmarUjalaNews) June 2, 2022
भारत का कहना है कि एक विदेशी सरकार के पास हमारे नागरिकों के संवैधानिक रूप से सुरक्षित अधिकारों की स्थिति पर टिप्पणी करने का कोई अधिकार नहीं है।
इस सम्बन्ध में भारत का कहना है कि एक विदेशी सरकार हमारे नागरिकों के संवैधानिक रूप से सुरक्षित अधिकारों की स्थिति पर टिप्पणी करने का कोई अधिकार नहीं रखती है। भारत इस आधार पर अमरीकी रिपोर्ट को खारिज कर चुका है।