Naxal Attack Train: नक्‍सलियों ने मसूदन रेलवे स्‍टेशन के सहायक स्‍टेशन मास्‍टर को किया अगवा

पुलिस के अनुसार, हथियारबंद नक्सलियों ने मंगलवार देर रात करीब 12 बजे स्टेशन पर धावा बोल दिया और वहां सिग्नल पैनल में आग लगा दी. इससे रेलवे टेलीफोन व्यवस्था पूरी तरह ठप हो गई. घटना के बाद भागलपुर-किऊल रेलखंड पर ट्रेनों की आवाजाही थोड़ी देर के लिए बाधित रही. हालांकि बाद में सिग्नलिंग पैनल को ठीक कर लिया गया और ट्रेनों की आवजाही शुरू कर दी गई है.


घटना को अंजाम देने के बाद नक्सली सहायक स्टेशन मास्टर मुकेश कुमार और पोर्टर नीरेंद्र मंडल को अपने साथ लेते चले गए. जमालपुर रेल पुलिस अधीक्षक शंकर झा ने बुधवार को बताया कि नक्सली हमले की खबर मिलते ही रेल अधिकारी मौके पर पहुंच गए और इन अगवा कर्मियों को छुड़ाने की कोशिश की जा रही है.

READ MORE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *