विधानसभा चुनाव परिणामों ने सेंसेक्स और निफ्टी को किया ऑलटाइम हाई

सप्ताह के पहले दिन मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ के चुनाव नतीजों का असर देखने को मिला और शेयर बाज़ार का सेंसेक्स और निफ्टी नए ऑलटाइम हाई पर पहुंचा।

विधानसभा चुनाव परिणामों ने सेंसेक्स और निफ्टी को किया ऑलटाइम हाई

तीन राज्यों के विधानसभा चुनाव परिणामों ने आज सोमवार को घरेलू शेयर बाजार में जबरदस्त माहौल बना दिया। इस बीच सेंसेक्स 2.05 फीसद बढ़त के साथ 1,383.93 अंकों का उछाल लेते हुए पहली बार 68,865.12 के स्तर पर पहुंचा जबकि निफ्टी 2.07 फीसद वृद्धि के साथ 418.90 अंक बढ़ कर 20,686.80 के स्तर पर बंद हुआ।

कारोबारी सेशन के बीच आज बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 343.51 लाख करोड़ रुपये तक पहुंचा, जिसमे 5.83 लाख करोड़ रुपये का इज़ाफ़ा देखने को मिला। इससे पूर्व के कारोबारी सत्र का बीएसई पर सूचीबद्ध कंपनियों का मार्केट कैप 337.67 लाख करोड़ रुपये था।

घरेलू शेयर सूचकांकों को बैंकिंग, वित्तीय और ऊर्जा कंपनियों के शेयरों की मजबूती से नए ऑल टाइम हाई पर पहुंचने में सहायता मिली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *