एशियाई चैंपियनशिप में 10,000 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीतने वाले गुलवीर सिंह ने इतिहास रच दिया। गुलवीर ऐसा करने वाले तीसरे भारतीय बन गए हैं। इस मैडल को हासिल करने के लिए उन्होंने बहरीन के अल्बर्ट किबिची रोप को शिकस्त दी।
एशियाई चैंपियनशिप में पुरुषों की 10000 मीटर दौड़ में गुलवीर सिंह ने इस उपलब्धि को हासिल करने वाले तीसरे भारतीय बन गए हैं। गुलवीर ने इस जीत के साथ पूरे देश को खुशी का एक अवसर दिया है। जिस पर लोग उन्हें बधाई दे रहे हैं।
गुलवीर ने दौड़ को 28:38.63 मिनट में पूरा किया। एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप में गुलवीर का स्वर्ण पदक भारत के लिए पहला स्वर्ण पदक भी बन गया है।
गुलवीर से पहले यह खिताब हरिश्चंद्र (1975) और जी लक्ष्मणन (2017) हाइल कर चुके हैं। गुलवीर का स्वर्ण पदक 2025 में चल रही एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भारत का पहला स्वर्ण पदक भी है। गुलवीर के नाम भारतीय राष्ट्रीय रिकॉर्ड है। वह दौड़ के अधिकांश समय में आगे रहे। अंतिम क्षणों में उन्होंने तेजी दिखाते हुए जीत हासिल की।
गुलवीर सिंह इससे पहले साल 2023 में एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 5000 मीटर में कांस्य पदक जीत चुके हैं। सावन बारवाल इस दौड़ में शामिल हुए थे मगर वह चौथे स्थान पर रहे।
सिरसा के रहने वाले गुलवीर सिंह ने हाल ही में डायमंड लीग में भी हिस्सा लिया था। यह एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 में भारत का पहला स्वर्ण पदक है। इसके अलावा अतीत में भी गुलवीर कई पदक जीत चुके हैं।
26 वर्षीय गुलवीर ने 2022 के एशियाई खेलों में 10000 मीटर दौड़ में कांस्य पदक जीता था। अगले वर्ष 2023 में बैंकॉक में एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप में उन्होंने 10000 मीटर में एक और कांस्य पदक जीता था।
भारत की राष्ट्रीय फेडरेशन कप सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में गुलवीर 10000 मीटर में स्वर्ण पदक जीत चुके हैं। 2025 में उन्होंने बोस्टन यूनिवर्सिटी टेरियर डीएमआर चैलेंज में 5000 मीटर में 12:59.77 का अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया।