आशा पारेख को राज कपूर लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से नवाज़ा गया

महाराष्ट्र सरकार की ओर से राज कपूर लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार से फिल्म इंडस्ट्री की अपने समय की मशहूर अभिनेत्री आशा पारेख को सम्मानित किया गया।

आशा पारेख को राज कपूर लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से नवाज़ा गया

बुधवार 21 अगस्त को मुंबई के वर्ली में एनएससीआई डोम में आयोजित महाराष्ट्र राज्य फिल्म पुरस्कार समारोह में कई फ़िल्मी और राजनीतिक
हस्तियां उपस्थित रहीं। सांस्कृतिक मामलों के मंत्री सुधीर मुनगंटीवार ने पुरस्कार वितरित किए।

प्रसिद्ध पार्श्व गायिका अनुराधा पौडवाल को गानसम्राज्ञी लता मंगेशकर पुरस्कार से सम्मानित किया गया। अभिनेता शिवाजी साटम को कार्यक्रम में चित्रपति वी शांताराम लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार से नवाज़ा गया।

तेजाब और अंकुश जैसी फिल्मों का निर्देशन करने वाले एन चंद्रा को राज कपूर विशेष योगदान पुरस्कार से सम्मानित किया गया, जबकि लेखक-निर्देशक दिगपाल लांजेकर को चित्रपति वी शांताराम विशेष योगदान पुरस्कार मिला।

राज कपूर लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार मिलने के बाद आशा पारेख ने सभी का धन्यवाद अदा किया। यह सम्मान पाने के बाद ‘जय महाराष्ट्र’ कहकर अपनी खुशी जाहिर की। उन्होंने कटी पतंग, तीसरी मंजिल जैसी सुपरहिट फिल्मों में अपनी अदाकारी से इंडस्ट्री में खास जगह बनाई है। इसके अलावा वह सेंसर बोर्ड जैसे संस्थान की भी ज़िम्मेदारी संभाल चुकी हैं।

प्रसिद्ध पार्श्व गायिका अनुराधा पौडवाल को गानसम्राज्ञी लता मंगेशकर पुरस्कार से सम्मानित किये जाने पर उन्होंने कहा- “मैं जिन्हें अपना गुरु मानती हूं, उनके नाम से पुरस्कार प्राप्त करना बहुत खास है, यह शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता।”

समारोह में मौजूद रोहिणी हट्टंगडी, अनंत महादेवन, सिद्धार्थ जाधव, सुदेश भोसले और सोनाली कुलकर्णी सहित कई इंडस्ट्री के कई परदे के आगे और पीछे रहने वाले सितारे मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *