आखिर कहां हैं मोदी की जीत के शिल्पकार अरुण जेटली

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुआई में विपक्ष के चक्रव्यूह को तोड़ते हुए लोकसभा चुनाव में 303 सीटें हासिल कर इतिहास रच दिया। आज देश के पश्चिम तथा उत्तरी भाग में ही नहीं बल्कि पूर्वी हिस्से में भी भगवा लहरा रहा है।

इस जीत के शिल्पकारों में एक नाम अरुण जेटली का भी है। भाजपा की जीत में बड़ी भूमिका निभाने वाले अरुण जेटली पार्टी के महाविजय के जश्न के बीच कहीं दिखाई नहीं दे रहे हैं। ऐसे में यह सवाल उठ रहा है कि जेटली आखिर हैं कहां…
मोदी और शाह जब चुनाव प्रचार में व्यस्त थे तब जेटली दिल्ली में बैठकर व्यूह रचना में लगे थे। उनके मार्गदर्शन में ही पार्टी ने कमजोर सीटें ढूंढकर इन्हें जीतने का प्लान बनाया था। जेटली इन दिनों बीमार हैं। हालांकि उनकी बीमारी की जानकारी नहीं दी गई है।

 

सूत्रों के अनुसार जेटली (66) पिछले तीन सप्ताह से कार्यालय नहीं जा रहे थे और उन्हें जांच और उपचार के लिए एम्स में भर्ती कराया गया था। उन्हें गुरुवार को एम्स से छुट्टी दे दी गई। यह भी बताया जा रहा है कि उन्हें शीघ्र ही इलाज के लिए विदेश ले जाया जा सकता है।

 

पेशे से वकील जेटली को मोदी मंत्रिमंडल में सबसे महत्वपूर्ण मंत्रियों में शुमार किया जाता है। बीमारी के चलते ही जेटली ने इस बार के लोकसभा चुनाव में हिस्सा नहीं लिया। गत वर्ष मई में जेटली का गुर्दा प्रत्यारोपण किया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *